विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2022

प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, कांग्रेस को UP में कोई फायदा नहीं होगा : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी एवं भाजपा पर है.

प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, कांग्रेस को UP में कोई फायदा नहीं होगा : गिरिराज सिंह
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह.
जबलपुर:

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी घर-घर घूमे या दर-दर, इससे उनकी पार्टी (कांग्रेस) को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता का विश्वास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर है. उत्तर प्रदेश में प्रियंका के घर-घर जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री सिंह ने कांग्रेस एवं प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि जो विकास के नाम पर शून्य हो, अब वह घर-घर घूमे या दर-दर, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है.

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने सबकी सरकारों को देखा है, लेकिन उनका विश्वास योगी, मोदी एवं भाजपा पर है.

देश की जितनी बड़ी संस्‍थाएं हैं, सब PM के मित्रों को बेच दी गई हैं : प्रियंका गांधी वाड्रा

सिंह ने गांधी-नेहरू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह लोकतंत्र है और सबको घर-घर जाने का अधिकार है. लेकिन जिस पार्टी ने बरसों-बरस राज किया, उसने उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या कर दी वह इस बात से ही पता चलता है कि अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है और वहां कांग्रेस राज में जिला कलेक्टर कार्यालय तक नहीं खुल पाया. जब भाजपा नेता स्मृति ईरानी वहां से चुनी गई, तब हमने खुलवाया.'

उन्होंने दावा किया, ‘हम उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 2017 से अधिक सीटें जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.'

अयोध्या जमीन विवाद पर संग्राम, प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, UP Assembly Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com