विज्ञापन

UP-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, वजह जान लें

सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव और जनगणना दोनों में ही लगती है. इस बात को ध्यान में रखकर ही विधानसभा चुनाव का फैसला लिया जाएगा, ताकि ये आपस में क्लेश न हों.

UP-उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, वजह जान लें
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर खास जानकारी.
  • उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं
  • चुनाव आयोग जनगणना के दूसरे चरण को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों पर फैससला लेगा-सूत्र
  • फरवरी 2027 में देशभर में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होगा, इस वजह से चुनाव प्रभावित हो सकता है

देश के पांच राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, अभी तक इस मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई है. हालांकि चुनाव तारीखों का फैसला जनगणना को ध्यान में रखकर लिया जाएगा. यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव समय से पहले हो सकते है. कहा जा रहा है कि राजनीतिक दलों ने इसे लेकर गुपचुप तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.

माना जा रहा है कि नवंबर-दिसंबर में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में कोई मुश्किल न आए इसे लेकर केंद्र सरकार फरवरी 2027 से पहले चुनाव करवाने पर विचार कर रही है.

यूपी और उत्तराखंड में चुनाव कब होंगे, EC तय करेगा

चुनाव आयोग सूत्रों के मुताबिक, जनगणना से एक महीने या उससे पहले कब चुनाव होगा यह चुनाव आयोग की बैठक में तय किया जाएगा. दरअसल सरकारी अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव और जनगणना दोनों में ही लगती है. इस बात को ध्यान में रखकर ही चुनाव का फैसला लिया जाएगा. दरअसल देशभर में फरवरी में जनगणना का दूसरा चरण शुरू होना है. वहीं यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव भी होने हैं.  

फरवरी में देशभर में होनी है जनगणना 

 गोवा का विधानसभा कार्यकाल: 14 मार्च 2027, उत्तर प्रदेश विधानसभा कार्यकाल 22 मई 2027, उत्तराखंड विधानसभा कार्यकाल 28 मई 2027, पंजाब विधानसभा कार्यकाल 16 मार्च 2027, मणिपुर विधानसभा कार्यकाल 13 मार्च 2027 तक है.बता दें कि जनगणना 2027 के लिए देशभर में टोल फ्री नंबर 1855 एक्टिव हो चुका है. इस नंबर पर कॉल कर जरूरी जानकारी ली जा सकती है. हिंदी और अंग्रजी दोनों ही भाषाओं में सूचना उपलब्ध होगी. ये जानकारी पिछले दिनों देश के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना कमिश्नर कार्यालय ने दी थी. 

ये भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2027 का शंखनाद: बहराइच में गरजे असदुद्दीन ओवैसी, शौकत अली मटेरा से AIMIM उम्मीदवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Assembly Election 2026, Vidhan Sabha Chunav Kab Hai, Uttarakhand Election, 5 State Elections, Census
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com