पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वहां कई स्थानों पर हिंसा की खबरें सामने आई हैं. केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने आरोप लगाया कि राज्य के दौरे के दौरान उनके काफिले पर बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया. मंत्री ने इसका वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, 'टीएमसी के गुंडों ने पश्चिमी मिदनापुर में मेरे काफिले पर हमला किया. खिड़कियां तोड़ दी. पर्सनल स्टॉफ पर हमला किया.' काफिले पर हमले के बाद भी केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन ने अपना बंगाल दौरा छोटा नहीं किया है. वे हिंसा से प्रभावित बीजेपी के कार्यकर्ताओं के परिवार से मिल रहे हैं.
TMC goons attacked my convoy in West Midnapore, broken windows, attacked personal staff. Cutting short my trip. #BengalBurning @BJP4Bengal @BJP4India @narendramodi @JPNadda @AmitShah @DilipGhoshBJP @RahulSinhaBJP pic.twitter.com/b0HKhhx0L1
— V Muraleedharan (@VMBJP) May 6, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बीजेपी प्रमुख जेपी नड्ढा ने केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है.
पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन जी के क़ाफ़िले पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है।मैंने कल ही कहा था कि बंगाल में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।जहाँ भारत सरकार के मंत्री पर हमला हो जाय, वहाँ आम जनता की क्या स्थिति होगी?
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 6, 2021
बंगाल में चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद से ही राज्य में आगजनी और हिंसा की खबरें आई हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उसके कई कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है. बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अनुसार, इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उन्हें कॉल किया है. धनखड़ ने बताया था कि PM मोदी ने फोन कर बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. राज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा था 'पीएम ने कॉल किया और राज्य में चिंताजनक लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर चिंता और नाराजगी जताई है. राज्य में हो रही हिंसा, आगजनी, लूटपाट और हत्या को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की चिंता को साझा कर रहा हूं. राज्य में व्यवस्था लागू करने के लिए तेजी से कोशिश होनी चाहिए.'
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच ही राज्य में हिंसा की खबरें सोशल मीडिया पर आई थीं बीजेपी ने आरोप लगाया था कि उसके पार्टी दफ्तर में आग लगा दी गई. पार्टी ने आगजनी के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों से इनकार किया था. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडिय़ो भी शेयर किया था.बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हिंसा को लेकर किए गए ट्वीट में लिखा था, "ममता जी को जीत की बधाई! हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं और वादा करते हैं कि विधानसभा में विपक्ष की रचनात्मक भूमिका निभाएंगे लेकिन, आप अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने के निर्देश दें, ताकि वे जीत की ख़ुशी में हमारे कार्यालयों को नुकसान न पहुंचाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं