केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने रविवार को कहा कि वह भतीजे चिराग पासवान के लिए अपनी हाजीपुर लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे. दिवंगत राम विलास पासवान ने दशकों तक हाजीपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि अब इस सीट पर पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और उनके बेटे चिराग पासवान दोनों ही अपनी दावेदारी जता रहे हैं.
चिराग ने हाल में कहा है कि उनकी पार्टी ‘निसंदेह' हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेगी.
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने दावा किया कि वह पहले से ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हैं, लेकिन 18 जुलाई को गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से निमंत्रण मिलने के बावजूद चिराग इसमें शामिल होने को लेकर असमंजस में थे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दल चाहता है कि हम अधिक से अधिक लोगों और दलों को जोड़ें. उसी क्रम में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को निमंत्रण दिया गया है. लोग बैठक में आएंगे अच्छी बात है. बैठक में आने के बाद भविष्य में क्या होगा यह नतीजे पर निर्भर करेगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भतीजे चिराग द्वारा संसदीय क्षेत्र में शनिवार को आयोजित एक सार्वजनिक बैठक के बारे में पूछे जाने पर पारस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनकी (चिराग) हाजीपुर में कोई हैसियत नहीं है. मुझे आश्चर्य है कि वह अपना समय वहां क्यों गंवा रहे हैं.''
पारस ने चिराग के इस हालिया दावे को परोक्ष रूप से खारिज किया कि दिवंगत पासवान चाहते थे कि वह (चिराग) हाजीपुर से चुनाव लड़ें और कहा कि ‘‘2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान मेरे बड़े भाई जीवित थे जब मैंने पहली बार सीट से चुनाव लड़ा था.''
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘मैं अपने बड़े भाई की आज्ञा का पालन करने के लिए मैदान में उतरा. मैं दिल्ली नहीं जाना चाहता था. मैं राज्य में मंत्री बनकर खुश था, लेकिन दिवंगत पासवान ने कहा कि वह मुझे अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखते हैं.''
उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि जिस जमुई का चिराग लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहां उन्हें किस बात की समस्या है.
पारस ने कहा, ‘‘उनके (चिराग) निर्वाचन क्षेत्र के लोग दूसरी सीट से लड़ने के इरादे से निराश होंगे. मैं, अपनी ओर से, हाजीपुर सीट नहीं छोड़ूंगा.''
ये भी पढ़ें :
* बिहार में चाचा-भतीजे की जंग ने किया बीजेपी की नाक में दम, जानिए- क्यों चाहती है सुलह कराना
* लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा NDA का कुनबा, 18 जुलाई को दिखाई जाएगी ताकत
* एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को भेजा निमंत्रण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं