विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना, 'अर्थव्यवस्था में कुछ समस्याएं हैं'

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भारत के आर्थिक विकास की दर कम होने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे 'बड़े सुधारों' को कारण बताया और कहा कि यह संकट अस्थायी है.

Also Read in
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माना, 'अर्थव्यवस्था में कुछ समस्याएं हैं'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी(फाइल फोटो)
  • उन्होंने कहा, यह स्थिति थोड़े समय के लिए है. इसमें काफी सुधार होगा.
  • हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.
  • सरकार जहां भी जरूरत है, वहां समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रही है.
नई दिल्ली: नोटबंदी और जीएसटी के बाद देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ी मार पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ताजा बयान सामने आया है. वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को स्वीकार किया कि अर्थव्यवस्था में कुछ समस्याएं हैं, हालांकि उन्होंने साथ ही आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उन्हें 'युद्ध स्तर' पर सुधार रही है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने भारत के आर्थिक विकास की दर कम होने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे 'बड़े सुधारों' को कारण बताया और कहा कि यह संकट अस्थायी है. गडकरी ने नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संवाददाताओं से कहा, 'जब सुधार होते हैं, तो शुरुआत में कुछ समस्याएं आती हैं. सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है. हम इस दिशा में कदम उठा रहे हैं.'

यह भी पढ़ें : भ्रष्टाचार के मामले में जो भी पकड़ा जाएगा वह नहीं बचेगा, मेरा कोई रिश्‍तेदार नहीं : पीएम नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी जरूरत है, वहां समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, 'यह स्थिति थोड़े समय के लिए है. इसमें काफी सुधार होगा. हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.' गडकरी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली को एक अद्वितीय कदम बताते हुए इसे त्वरित गति से लागू किए जाने को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की प्रंशसा की.

VIDEO : नितिन गडकरी ने दी ऑटो कंपनियों को चेतावनी​

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और केंद्र के बीच कुछ मुद्दे हैं, जिन पर काम किया जा रहा है. गडकरी ने कहा, 'दीर्घ काल में विकास दर दोहरे अंकों में होगी.'

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Union Minister Nitin Gadkari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com