विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2025

सरकार ने किए यूनिफाइड पेंशन स्कीम के रूल्स नोटिफाई, मिलेंगे कई बड़े बेनिफिट्स

यूपीएस 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी है. इसे सरकार एनपीएस के एक ऑप्शन के तौर पर लाई है. इसका अहम उद्देश्य है कि कर्मचारी को निश्चित और गांरटीड पेंशन मिले.

सरकार ने किए यूनिफाइड पेंशन स्कीम के रूल्स नोटिफाई, मिलेंगे कई बड़े बेनिफिट्स

केंद्र ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम के लिए रूल्स को नोटिफाई कर दिया है. कार्मिक मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी है. इस योजना के तहत नोमिनेशन और रिटायरमेंट की डेट से एक साल पहले या VRS से 3 महीने पहले एनपीएस से यूपीएस में स्विच करने की फैसिलिटी दी है. इसके अलावा कई और भी बेनिफिट्स कर्मचारियों को मिलेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है प्रोविजन?

  • कर्मचारी रिटायरमेंट की डेट से एक साल पहले और VRS से 3 महीने पहले पेंशन स्कीम में चेंज कर सकते हैं. यानी एनपीएस से यूपीएस में बदल सकते हैं.
  • अगर रजिस्ट्रेशन में देरी होती है तो इसके लिए मुआवजे, सर्विस के समय मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में कई बेनिफिट्स को जोड़ा है.
  • रिटायरमेंट किसी भी वजह से हो अपनी मर्जी से हो या जबरन, समय से पहले पर मिलने वाले कई बेनिफिट्स के बारे में बात कही है.

20 साल के रिटायरमेंट में भी मिलेंगे बेनिफिट्स

सबसे अहम है कि अगर कोई कर्मचारी 25 साल की जगह 20 साल में रिटायर्मेंट ले लेता है तब भी वो रिटायरमेंट के बेनिफिट्स उठा सकता है. इसे सरकार का कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. 

1 अप्रैल 2025 से हो गई प्रभावी

बता दें कि यूपीएस 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी है. इसे सरकार एनपीएस के एक ऑप्शन के तौर पर लाई है. इसका अहम उद्देश्य है कि कर्मचारी को निश्चित और गांरटीड पेंशन मिले. साथ ही इसमें रिटायरमेंट के समय एकमु्श्त पेमेंट और ग्रेच्युटी का फायदा मिलता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPS And NPS News, Unified Pension Scheme Rules Notified, UPS News In Hindi, UPS New Rules, NPS Or UPS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com