विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2018

दाऊद इब्राहिम के वकील ने कहा, भारत लौटना चाहता है अंडरवर्ल्ड डॉन लेकिन...

दाऊद इब्राहिम के भारत लौटने की इच्छा को लेकर केसवानी का यह बयान महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के उस बयान के छह महीने बाद आया है जिसमें उन्होंने भी दाऊद के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था.

दाऊद इब्राहिम के वकील ने कहा, भारत लौटना चाहता है अंडरवर्ल्ड डॉन लेकिन...
दाऊद इब्राहिम की फाइल फोटो
  • दाऊद के वकील ने कहा भारत सरकार नहीं मान रही शर्तें
  • इससे पहले राज ठाकरे भी कर चुके हैं दाऊद की इच्छा का जिक्र
  • इससे पहले दाऊद ने राम जेठमलानी से भी किया था संपर्क
नई दिल्ली: दाऊद इब्राहिम ने एक बार फिर भारत लौटने की इच्छा जताई है. भारत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के वकील श्याम केसवानी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन कुछ शर्तों के साथ भारत लौटना चाहता है लेकिन भारत सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं. केसवानी ने यह बात थाने कोर्ट के बाहर कही. जहां वह दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम पर चल रहे उगाही के मामले की सुनवाई के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में ही रखा जाए.

यह भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर कारोबारी से 6 करोड़ की रंगदारी की मांग

केसवानी ने कहा कि दाऊद ने कुछ साल पहले भी भारत आने की इच्छा जताई थी. उस दौरान उसने जाने मानें वकील राम जेठमलानी से बात भी की थी. गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल वही जेल है जहां मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने से पहले चार साल तक रखा गया था.

VIDEO: दाऊद की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू


ध्यान हो कि दाऊद के भारत लौटने की इच्छा को लेकर केसवानी का यह बयान महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के उस बयान के छह महीने बाद आया है जिसमें उन्होंने भी दाऊद के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था. उस दौरान राज ठाकरे ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम काफी बीमार है और भारत लौटना चाहता है. 

एजेंसी इनपुट
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dawood Ibrahim, Ram Jethmalani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com