- ग्रेटर नोएडा में अतीक अहमद की कोठी
- इस कोठी पर चल सकता है बुलडोजर
- अतीक की संपत्तियां चिन्हित की जा रही हैं
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद की ग्रेटर नोएडा में एक कोठी भी है. जांच में पता चला है कि अतीक अहमद का सेक्टर-36 में मन्नत नाम से एक आलीशान मकान है. बताया जा रहा है कि इसी मकान में रहकर अतीक के बेटे ने पढ़ाई की थी. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. इसके बाद जांच एजेंसियों की निगाह अतीक के ग्रेटर नोएडा लिंक पर टिक गई है. माना जा रहा है कि इस कोठी पर भी बुलडोजर चलाया जा सकता है.
सेक्टर 36 की ए ब्लॉक में स्थित मकान नंबर 107 में एक राजमिस्त्री अपने परिवार के साथ पिछले 6 साल से रह रहा है. पुलिस की पूछताछ के दौरान राज मिस्त्री ने बताया कि 6 साल पहले एक व्यक्ति ने उसके घर के रखरखाव के लिए रखा था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आया. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मकान कब अलॉट किया गया था और इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता था, इसका पता लगाया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

1994 में अलॉट हुई थी कोठी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार 90 वर्ग मीटर का प्लॉट अतीक अहमद को 9 मार्च 1994 में अलॉट किया गया था, जिसकी अलॉटमेंट आईडी C-13018 है. जानकारी के बाद एलआइयू और पुलिस टीम अतीक के इस मकान पर पहुंची. वहां राजमिस्त्री पप्पू मिला. वह पिछले छह साल से परिवार के साथ रह रहा था. चार नाबालिग भी इसी घर में रहते हुए मिले. पप्पू ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले उसको एक व्यक्ति ने घर का रखरखाव करने के लिए रखा था. उसके बाद से वह वापस नहीं आया. वह इस मकान का किराया नहीं देता है सिर्फ बिजली का बिल जमा करता है.
अतीक के बेटे ने यहीं रहकर की पढ़ाई
सारे मामले की जांच पुलिस प्रशासन ने शुरू कर दी है. जानकार बताते है कि अतीक के बेटे ने यहां रह कर ग्रेटर नोएडा के एक नामी कॉलेज से पढ़ाई की थी. अतीक अहमद कभी-कभी यहां पर आता था और इसी मकान पर अतीक को रंगदारी और वसूली की रकम अदा की जाती थी. वर्तमान में इस मकान में अलग से चैनल का गेट लगा है. उसी से यह लोग मकान के अंदर आते-जाते हैं. बाहर से देखने से ऐसा लगता है. जैसे कोई अंदर नहीं रहता है. मेन गेट पर बाहर से ताला भी लटका रहता है.
बीते हफ्ते हुई थी उमेश पाल की हत्या
बता दें कि उमेश पाल की बीते सप्ताह प्रयागराज के धूमनगंज में योजनाबद्ध तरीके से अंधाधुंध गोलियां बरसाकर और बम फोड़कर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल साल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का अहम गवाह था. इस सनसनीखेज वारदात में उमेश पाल का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया था.
ये भी पढ़ें:-
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर, देखिए वीडियो
उमेश पाल हत्याकांड : एक्शन में योगी सरकार, आज इसके घर चल सकता है बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं