उमेश पाल हत्याकांड केस में योगी सरकार काफी तेजी से कदम उठा रही है. इस मामले का आज आठवां दिन है. सूत्रों की मानें तो आज भी बुलडोजर की करवाई हो सकती है. इस केस में नामजद किए गए शूटर गुड्डू मुस्लिम या मोहम्मद गुलाम के ठिकाने पर बुलडोजर चल सकता है. शहर का एक बिरयानी सेंटर भी सरकारी अमले की रडार पर है. दो दिन पहले बांदा के रहने वाले जफर के मकान पर बुलडोजर चला था. गुरुवार को करेली इलाके में आर्म्स सप्लायर सफदर अली के घर को जमींदोज किया गया था.
बुधवार को अतीक अहमद के करीबी जफर के घर पर चला योगी का बुलडोजर
इलाहाबाद के चकिया में अवैध प्रॉपर्टी पर पीडीए की कार्रवाई की गई. इसे उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन माना गया. जफर खालिद अहमद की अवैध संपत्ति पर पीडीए का बुलडोजर चला. जफर, बाहुबली अतीक अहमद का बेहद करीबी माना जाता है. अतीक का पूरा परिवार जफर के घर पर ही रहता था. बताया जा रहा है कि इस मकान का नक्शा पास नहीं था. इस अवैध निर्माण को पीडीए द्वारा पहले ही नोटिस दिया गया था और बुधवार को अवैध बने मकान के निमार्ण की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरुवार को सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर
गुरुवार को प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने सफदर अली नाम के व्यक्ति का मकान गिराया गया. सफदर अली भी माफिया अतीक अहमद का करीबी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के अधिकारी सुबह धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में स्थित सफदर अली के मकान पहुंचे और बुलडोजर की कार्रवाई की. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफदर अली की हथियारों की एक दुकान है. बुधवार को जफर अहमद के घर बुलडोजर की कार्रवाई से पहले निकाले गए सामान में जो एयरगन मिली थी, वह सफदर अली की दुकान से खरीदी गई थी.
पिछले सप्ताह शुक्रवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में घायल एक दूसरे सुरक्षाकर्मी की बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस इस घटना को लेकर अतीक से जुड़े लोगों पर कार्यवाही कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं