विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2023

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के करीबी सफदर अली के मकान पर चला बुलडोजर, देखिए वीडियो

सफदर अली की हथियारों की एक दुकान है. बुधवार को जफर अहमद के घर बुलडोजर की कार्रवाई से पहले निकाले गए सामान में जो एयरगन मिली थी, वह सफदर अली की दुकान से खरीदी गई थी.

  • जॉनसेनगंज में हथियारों की दुकान चलाता है सफदर अली.
  • उमेश पाल की हत्या के लिए शूटरों को मुहैया कराए थे हथियार.
  • माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी माना जाता है सफदर अली.
प्रयागराज:

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case)में प्रयागराज पुलिस और प्रशासन ने गुरुवार को सफदर अली (Safdar Ali) नाम के व्यक्ति का मकान गिराया गया. सफदर अली माफिया अतीक अहमद का करीबी है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के अधिकारी सुबह धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर में स्थित सफदर अली के मकान पहुंचे और बुलडोजर की कार्रवाई की. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.


बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों ने चार जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के साथ मौके पर पहुंचकर सफदर अली के आलीशान मकान को देखते ही देखते जमींदोज कर दिया. इसके पहले मकान की बिजली काट दी गई थी और घर के सारे सामानों को बाहर निकलवा दिया गया था.

हथियारों की दुकान चलाता है सफदर अली
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफदर अली की हथियारों की एक दुकान है. बुधवार को जफर अहमद के घर बुलडोजर की कार्रवाई से पहले निकाले गए सामान में जो एयरगन मिली थी, वह सफदर अली की दुकान से खरीदी गई थी.

बीते शुक्रवार हुई थी हत्या
बता दें कि बीते शुक्रवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में उमेश पाल और उसके एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में घायल एक दूसरे सुरक्षाकर्मी की बुधवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में मौत हो गई थी.

इन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
इस हत्याकांड के बाद उमेश पाल की पत्नी ने पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और दो बेटों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस इस घटना को लेकर अतीक से जुड़े लोगों पर कार्यवाही कर रही है.

ये भी पढ़ें:-

अतीक अहमद की सुरक्षा के मामले में दाखिल अर्जी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार

पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी ने किराए के घर को अवैध तरीके से गिराने का आरोप लगाया

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Umesh Pal Murder, Umesh Pal Shot Dead, UP Police, Bulldozer Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com