विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2022

VIDEO: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो बार खड़ी बसों में हुए रहस्यमयी धमाके, जांच में जुटी एजेंसियां

Udhampur Blast: घटना के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. विस्फोट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Udhampur Blast: बस में हुआ धमाका

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में खड़ी बस में रहस्यमय धमाका हुआ है. पिछले 8 घंटे में ये दूसरा धमाका है. बुधवार की रात उधमपुर में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी एक खाली बस में विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए थे. 

उधमपुर के डीआईजी सुलेमान चौधरी ने कहा कि विस्फोट रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ. घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पास में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.

ADG  मुकेश सिंह ने बताया कि उधमपुर के डोमेल चौक के पास बीती रात करीब 10:30 बजे पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस में धमाका हुआ था. ठीक वैसा ही दूसरा धमाका आज सुबह करीब 6 बजे पुराना बस स्टैंड के पास खड़ी एक बस में हुआ.  घटना के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं.

विस्फोट का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि अचानक बस में धमाका हो जाता है और चारों तरफ कुछ देर के लिए धुएं का गुबार हो जाता है.बस की खिड़कियों के शीशे टूट जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Udhampur Blast, Mysterious Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com