विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2019

उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर दिया बयान, कहा- जिस तरह अनुच्छेद 370 हटाई उसी तरह...

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि हमनें शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह तैयार रहे हैं. अब समय आ गया है जब राम मंदिर की आधारशिला अयोध्या में रखी जाएगी.  

Also Read in
उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने को लेकर दिया बयान, कहा- जिस तरह अनुच्छेद 370 हटाई उसी तरह...
राम मंदिर को लेकर उद्धव ठाकरे ने दिया बयान
  • कहा- अब सरकार को राम मंदिर बनवा ही देना चाहिए
  • उद्धव ठाकरे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से भी की अपील
  • महाराष्ट्र में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली:

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया उसी तरह उसे चाहिए कि वह अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी साहस दिखाए. उन्होंने कहा कि अब राम मंदिर के लिए इंतजार करने का कोई मतलब नहीं बनता है. ठाकरे ने कहा कि हमनें शिवसेना कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह तैयार रहे हैं. अब समय आ गया है जब राम मंदिर की आधारशिला अयोध्या में रखी जाएगी.  यह वह मुद्दा है जिसे हमारे संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने देखा था. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना के रुख में दिखी नरमी, कहा- बीजेपी के साथ गठबंधन 'अटल'

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि जिस तरह से सरकार काम कर रही है, उसने हमारी उम्मीदें बढ़ा दी हैं कि सरकार जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगी. अब इंतजार करने का कोई मतबल नहीं बनता है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी पर कई बार हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जिस तरह से मोदी सरकार ने बीते पांच सालों में काम किया है, उससे ऐसा कहीं से भी नहीं लगता है कि वह राम मंदिर बनवाने को लेकर किसी तरह से गंभीर है. 

ED के सामने पेश हुए राज ठाकरे, दफ्तर के बाहर लगी धारा-144, मिला चचेरे भाई उद्धव ठाकरे का साथ

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में आसन्न विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सीटों के बंटवारे पर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना के अपना रुख सख्त करने की खबरों के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, दोनों दलों का गठबंधन ‘‘अटल'' है और यह गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगा. मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की और अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने और समान नागरिक संहिता लाने की अपील की थी.

राज ठाकरे को ईडी ने किया समन तो उद्धव ठाकरे बोले- मुझे नहीं लगता कि पूछताछ से कोई नतीजा निकलेगा

ठाकरे ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नेतृत्व और दिशा प्रदान की है जिसमें प्रगति और विकास करने की अपार क्षमता है. संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और चंद्रयान -2 अभियान के लिए मैं मोदी को बधाई देता हूं ...अब राष्ट्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तथा समान नागरिक संहिता का इंतजार कर रहा है.'' 

कभी प्रधानमंत्री पद के लिए बाल ठाकरे की पहली पसंद थीं सुषमा स्वराज, शिवसेना सांसद ने सुनाया किस्सा

उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. पीएम मोदी ने इसे न केवल शब्दों में बल्कि वास्तविकता में सिद्ध कर दिया है.ठाकरे ने कहा था कि महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन की लिए देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर भी गर्व है. भारत में अपार क्षमता है, और मोदी में, देश को (सही) दिशा देने वाला नेतृत्व मिला है. ठाकरे ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन जारी रहेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udhav Thackeray, Shiv Sena, Udhav Thackeray On Ram Mandir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com