उदयपुर में तेंदुए ने आज एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया. जानकारी के मुताबिक 11 दिन में तेंदुए का यह 7वां हमला है. राठौड़ों का गुड़ा गांव में पिंडवाड़ा हाईवे के पास आबादी से दूर एक घर है. यहां एक वृद्ध महिला अकेले रहती थी और घर के बाहर ही तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई.
बता दें कि सोमवार को भी तेंदुए ने उदयपुर के एक पुजारी पर हमला किया था. इस हमले के बाद पुजारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक तेंदुआ मंदिर में सो रहे पुजारी को उठा कर ले गया था. यह घटना सुबह 4 के आसपास हुई थी क्योंकि गांव के लोगों ने रात के 3 बजे तक पुजारी को देखा था. पुलिस ने पुजारी का शव मंदिर से कुछ दुरी पर बरामद किया था. इस तरह से तेंदुए के हमलों को देखते हुए लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब तक 6 लोगों पर हमला कर चुका है तेंदुआ
तेंदुए ने 19 सितंबर को गोगुंदा के ऊंडिथल गांव में नाबालिग कमला पर हमला किया था. कमला घर से कुछ दुरी पर जंगल में बकरियां चराने के लिए गई थी लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो सभी ने उसे खोजा और उसका शव जंगल में मिला. इसके बाद 20 सितंबर को तेंदुए ने एक बार फिर हमेरी नामक व्यक्ति पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई.
इसके बाद 25 सितंबर को तेंदुए ने फिर से हमला किया और 5 साल की बच्ची को अपना शिकार बनाया. बच्ची अपनी मां के साथ नहर में नहा रही थी और मां ने उसे नहला कर कपड़े पहना कर बैठा दिया था. इसके बाद मां खुद नहाने लगी और तभी तेंदुआ बच्ची को खींच कर पहाड़ी पर ले गया. 28 सितंबर को तेंदुए के हमले में गोगुंदा तहसील के गुड़ा गांव की गट्टू बाई की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं