नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्राओं से ठगी का एक मामला सामने आया है. थाणे में एक संस्थान ने लाखों रुपए ऐंठकर फर्जी सर्टिफिकेट छात्राओं को दे दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर उड़ान इंस्टीट्यूट एंड एजुकेशन के एक डायरेक्टर सुनील झा को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अब तक 37 पीड़ित छात्राएं सामने आईं हैं.
कल्याण के उड़ान इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ने तकरीबन 37 विद्यार्थियों से 52 लाख रुपए फीस के तौर पर वसूले लेकिन जब कोर्स पूरा हुआ तो जाली सर्टिफिकेट पकड़ा दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं.लड़कियों का आरोप है कि उन्हें जो सर्टिफिकेट दिया गया है वो फर्जी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
छात्राओं ने क्या कहा?
छात्रा रिद्धि इंदुलकर ने कहा कि हमारा GNM का कोर्स था जनरल नर्सिंग का कोर्स था. इसमें तीन साल का थ्योरी और 6 महीने के लिए इंटर्नशिप के लिए भेजा जाता है,ृ हमे बताया था कि कल्याण के फोर्टिस में इंटर्नशिप दिया जायेगा. इंटर्नशिप तो नही मिला अब तीन साल पूरा होने पर ऐसा सर्टिफिकेट दिया है जिसमे जीएनएम नही लिखा है. एडवांस डिप्लोमा इन पेसेंट केयर लिख कर दिया हैं. मतलब जो डाइपर बदलते हैं मरीजों के केयर टेकर का सर्टिफिकेट दिया है.
एक अन्य छात्रा सोनी जैसवाल ने कहा कि थर्ड ईयर रनिंग है हमारा, इन्होंने फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर का रिजल्ट हमे दिखाया नही. अब थर्ड ईयर की फीस मांग रहे हैं. हमारे सीनियर को थर्ड ईयर का फर्जी सर्टिफिकेट दिया है. जिस पर बने स्कैनर को स्कैन करने के बाद उस पर एक्टर एक्ट्रेस के फोटो आ रहे हैं जबकि उस पर हमारा रजिस्ट्रेशन और बाकी डिटेल आना चाहिए.
पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगा आरोप
हैरानी की बात है कि ठगी का मामला उजागर होने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी करती रही. स्थानीय नगरसेवक के दखल देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन तब तक उड़ान इंस्टीट्यूट एंड एजुकेशन के संचालक फरार हो चुके थे. नगर सेवक महेश गायकवाड़ ने कहा कि छात्राओं का कहना है उनको मिले सर्टिफिकेट के माध्यम से जब अलग अलग अस्पतालों में अप्लाई किया और उन्होंने जब जांच की उन्हें पता चला कि ये फेक है और इसका रजिस्ट्रेशन नही है. करीब-करीब हर छात्रा से डेढ़ से दो लाख रुपए लिए है.
पुलिस ने क्या कहा?
महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के सीनियर पी आई श्रीनिवास देशमुख ने कहा कि हमने एक लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है. सुनील झा नाम का शख्स जो उड़ान इंस्टीट्यूट का संचालक है उसे गिरफ्तार किया गया है बाकी दो की तलाश जारी है. अभी तक 37 छात्राओं ने शिकायत दर्ज करवायी है. पुलिस ने इस मामले में इंस्टीट्यूट के कुल तीन संचालकों को आरोपी बनाया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं