विज्ञापन

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दुखद हादसा, टैंक की चपेट में आने से दो जवानों की मौत

हादसे की सूचना सेना के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और दोनों जवानों का पोस्टमार्टम करवाया गया है.

हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान दुखद हादसा, टैंक की चपेट में आने से दो जवानों की मौत
हिसार:

हरियाणा के हिसार के भोजराज में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए हादसे में भारतीय सेना के दो जवानों की दुखद मौत हो गई. हादसा 21 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे उस समय हुआ, जब लगभग 32 टैंकों के साथ युद्ध अभ्यास चल रहा था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान धूल उड़ने से टैंक चालक को आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दिया. इसी दौरान टैंक मोर्चे पर तैनात नायक मनीष कुमार निवासी शामली एवं नायक अंकुश कुमार निवासी बंदायूं के ऊपर से गुजर गया, जिससे दोनों जवान गंभीर रूप से इसकी चपेट में आ गए. उन्हें तुरंत हिसार मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना की सूचना सेना के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और दोनों जवानों का पोस्टमार्टम करवाया गया है.

हिसार पुलिस ने कहा कि दोनों वीर जवानों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करती है. देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

इसे भी पढ़ें: भारत-मलेशिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, आतंकवाद विरोधी अभियानों पर फोकस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Military Exercise, Two Soldiers Killed, Army Tank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com