विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2013

13 वर्षीया लड़की के साथ दुष्कर्म के दो और आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार में पिछले महीने 13 वर्ष की लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों में से और दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार में पिछले महीने 13 वर्ष की लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आठ आरोपियों में से और दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को आत्महत्या का प्रयास किया था। अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत स्थिर बताई गई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।" इसके अलावा अधिकारी ने कुछ और बताने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है और अब थोड़ी थोड़ी बातचीत करने लगी है। लड़की को उसके 12 वर्षीय भाई के साथ 15 मार्च को दो परिचितों ने अगवा कर लिया था और नौ दिनों बाद मुक्त किया। शनिवार को पीड़िता ने पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार स्थित अपने घर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई पहल नहीं होने पर उसे अदालत की शरण में जाना पड़ा। कड़कड़डूमा अदालत के आदेश पर पुलिस हरकत में आई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
13 वर्षीया लड़की से दुष्कर्म, आरोपी, दिल्ली बलात्कार, नाबालिग से गैंगरेप, Child Rape, Delhi Rape, Minor Raped In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com