Click to Expand & Play
खास बातें
- महिला पुलिसकर्मियों ने राह चलते लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। आखिरकार चोट की परवाह किए बिना महिला कॉन्सटेबल ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने तक ले आई।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में तीन मनचलों ने भरे बाजार में दो महिला कॉन्सटेबल के साथ छेड़खानी की। जब इन पुलिसकर्मियों ने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपियों ने इनके साथ मारपीट भी की।
इस मारपीट में एक महिला कॉन्सटेबल को गंभीर चोटें आई हैं। महिला पुलिसकर्मियों ने राह चलते लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया। आखिरकार अपनी चोट की परवाह किए बिना महिला कॉन्सटेबल ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे थाने तक ले आई।
दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इनमें से एक महिला पुलिसकर्मी वर्दी में थी, जबकि दूसरी सादी वर्दी में। जब दूसरे पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में जानकारी मिली, तो उन्होंने अन्य दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
आला अधिकारी बहादुरी दिखाने वाली कॉन्सटेबल को सम्मानित करने की बात कह रहे हैं, लेकिन राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं और अपराधियों में पुलिस का डर कितना है, यह इस घटना से साफ जाहिर हो रहा है।