विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

राहुल गांधी से मिले ट्विटर के सीईओ, फेक न्यूज रोकने पर हुई चर्चा

ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.

राहुल गांधी से मिले ट्विटर के सीईओ, फेक न्यूज रोकने पर हुई चर्चा
जैक डोरसी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.
नई दिल्ली: ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सोशल नेटवर्क द्वारा अपने प्लेटफार्म पर फर्जी खबरों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न उपायों की जानकारी दी, ताकि स्वस्थ परिचर्चा को बढ़ावा मिले. गांधी ने ट्वीट कर कहा, "ट्विटर के सीईओ और सह-संस्थापक सुबह मिलने आए". उन्होंने आगे लिखा, "ट्विटर वैश्विक स्तर पर 'वार्तालाप' के सबसे प्रभावी मंच के रूप में उभरा है. जैक ने फर्जी खबरों के खतरों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी". माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म के दुनिया भर में 33.6 करोड़ यूजर्स हैं.
 
पिछले हफ्ते अपने पहले भारत दौरे पर आए डोरसे ने सप्ताहांत में दलाई लामा से भी मुलाकात की थी और उन्हें 'अद्भुत शिक्षक' कहा था. दलाई लामा से मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी नथ को वास्तव में नहीं खींचने के लिए शुक्रिया, हालांकि आपने कोशिश काफी की थी". डोरसी गलत जानकारी और फर्जी खबरों के प्रसार में ट्विटर की भूमिका की हो रही आलोचना के बीच केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं तथा अगले साल आम चुनाव होने वाले हैं. 

राहुल का मोदी सरकार पर हमला, नोटबंदी को योजनाबद्ध तरीके से किया गया 'आपराधिक आर्थिक घोटाला' बताया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twitter Ceo, Twitter CEO Jack Dorsey, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com