विज्ञापन

ट्विशा के साथ उस रात क्या हुआ था, पति समर्थ उगलेगा राज? SIT क्राइम सीन करेगी रीक्रिएट

Twisha Sharma Case: ट्विशा के पति को एसआईटी की टीम घर की छत पर उसी जगह लेकर आएगी, जहां पर ट्विशा की बेल्ट से फांसी लगाकर मौत हुई थी. मतलब यह कि उसी घटना को एक बार फिर से क्रिएट किया जाएगा. मतलब ट्विशा शर्मा डेथ क्राइम सीन रीक्रिएशन.

ट्विशा के साथ उस रात क्या हुआ था, पति समर्थ उगलेगा राज?  SIT क्राइम सीन करेगी रीक्रिएट
ट्विशा मौत मामले में क्राइम सीन रीक्रिएशन आज.
  • ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब एसआईटी के साथ सीबीआई भी संयुक्त रूप से करेगी
  • क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए समर्थ को उसके आवास पर ले जाकर घटना को फिर से दोहराया जाएगा
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई टीम भोपाल में एफआईआर को रिरजिस्टर्ड कर समर्थ की कस्टडी लेगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भोपाल:

ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच अब SIT के साथ ही सीबीआई भी करने जा रही है. एसआईटी की टीम ट्विशा की मौत से जुड़ा हर एक राज खोजने की कोशिश में जुटी है. यही वजह है कि वह समर्थ को आज क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए उसके आवास पर ले जा सकती है. जांच एजेंसी समर्थ से पूछताछ के आधार पर एक डमी के जरिए वही सब फिर से दोहराने की कोशिश करेगी, जो 12 मई की रात ट्विशा के साथ हुआ था. क्राइम सीन रीक्रिएशन का मकसद उन हालातों को बारीकी से समझना है, जब ट्विशा की संदिग्ध मौत हुई थी.

ट्विशा के साथ क्या हुआ था, समर्थ उगलेगा राज?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई की टीम अब इस मामले को जांच के लिए अपने हाथ में लेने जा रही है. जांच टीम आज भोपाल के लिए रवाना हो गई. सीबीआई अब भोपाल के कटारा हील्स थाने में दर्ज एफआईआर को रिरजिस्टर्ड करेगी. साथ ही ट्विशा के पति समर्थ की कस्टडी लोकस पुलिस के समर्थन से लेगी. इतना ही नहीं आरोपी और मृतक पक्ष के परिवारों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. जांच टीम समर्थ के घर में ट्विशा के कमरे के साथ ही घर की पूरी जांच भी करेगी. 

ये भी पढ़ें-ट्विशा शर्मा केस में SC ने कहा-प्रीमेच्योर बयानबाजी न करें, निष्पक्ष जांच जरूरी, तुषार मेहता बोले- गिरिबाला बन रहीं बाधा

क्या होता है क्राइम सीन रीक्रिएशन?

क्राइम सीन वह जगह होती है, जहां पर अपराध घटित हुआ हो. इसे जांच का अहम हिस्सा माना जाता है. जांच एजेंसी को यहां से घटना से जुड़े सबूत, फिंगर प्रिंट, अपराध के तरीके समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटने में सक्षम होती है. साथ ही ये भी पता चल जाता है कि आरोपी जो कुछ भी बता रहा है क्या वह उससे पिछले बयानों से मेल खाता भी है या नहीं. कुल मिलाकर कोशिश उन हालातों और घटना को फिर से रीक्रिएट करने की होती है, जो अपराध के समय हुआ था.

ये भी पढ़ें-ट्विशा शर्मा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह का केस नहीं लड़ेंगे वकील मृगेंद्र सिंह, जानें वजह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com