विज्ञापन

ट्विशा शर्मा के पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह का केस नहीं लड़ेंगे वकील मृगेंद्र सिंह, जानें वजह

Twisha Sharma Case: समर्थ सिंह के वकील का केस छोड़ना ट्विशा के ससुरालवालों की लीगल टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. ये मामले अब सुप्रीम कोर्ट, भोपाल स्थानीय कोर्ट और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में है.

ट्विशा के पति का केस नहीं लड़ेगे वकील मृगेंद्र सिंह.
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह अब उनका केस नहीं लड़ेंगे
  • मृगेंद्र सिंह ने समर्थ सिंह को आत्मसमर्पण करने का सुझाव दिया था, जिसके बाद समर्थ ने आत्मसमर्पण किया था
  • परिवार ने वकील के सुझाव पर नाराजगी जताई और संभवतः वे समर्थ सिंह का आत्मसमर्पण नहीं चाहते थे
भोपाल:

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एक बड़ी खबर सामने आई है. ट्विशा के पति समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह उनका केस लड़ने से पीछे हट गए हैं. वकील मृगेंद्र सिंह ने एनडीटीवी को बताया कि वे अब समर्थ सिंह और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह का केस नहीं लड़ेंगे. मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने ही परिवार को सुझाव दिया था कि समर्थ को आत्मसमर्पण कर देना चाहिए.वकील मृगेंद्र सिंह ने बताया कि उसके सुझाव के बाद ही समर्थ ने आत्मसमर्पण किया, लेकिन बाद में परिवार उनके इस सुझाव की वजह से नाराज हो गया. शायद परिवार आत्मसमर्पण नहीं चाहता था.

वकील ने समर्थ सिंह का केस छोड़ा

जाने-माने वकील मृगेंद्र सिंह के केस छोड़ने से समर्थ सिंह की कानूनी टीम को बड़ा झटका लगा है. यह दूसरी बार है जब किसी वकील ने केस लड़ने से इनकार किया है. आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ट्विशा मौत मामले पर अलग-अलग  सुनवाई करने वाले हैं, इससे पहले वकील के इस फैसले ने गिरिबाला सिंह की चिंता बढ़ा दी है. 

ट्विशा मामले पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

बता दें कि अंतिम संस्कार के बाद ट्विशा का परिवार अब तक भोपाल में है.मध्यप्रदेश की हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होनी है. ऐसे में परिवार सुनवाई में शामिल होगा. वह कल वापस नोएडा के लिए रवाना होगा. नोएडा में 13 दिन बाद आगे की क्रियाएं होंगी. ट्विशा के परिवार को उम्मीद है कि केंद्र जल्द ही CBI जांच की अनुमति देगा. बता दें कि परिवार स्वतंत्र एजेंसी से जाचं की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Analysis:लोग क्या कहेंगे, एडजस्ट करो... 'अच्छी लड़की' वाले प्रेशर ने ली ट्विशा शर्मा की जान

लेखक के बारे में
img
तेजश्री पुरंदरे
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma, Twisha Sharma Case, Twisha Sharma Case Bhopal, Giribala Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com