विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

BJP नेता ने कहा- ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बनाया 'मिनी पाकिस्तान', हम भेजेंगे 'जय श्री राम' के पोस्टकार्ड

दत्त ने कहा, राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के तहत बीजेपी की त्रिपुरा महिला यूनिट, ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे हुए पोस्टकार्ड भेजेगी.

Also Read in
BJP नेता ने कहा- ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को बनाया 'मिनी पाकिस्तान', हम भेजेंगे 'जय श्री राम' के पोस्टकार्ड
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
  • त्रिपुरा बीजेपी नेता पापिया दत्त ने सीएम ममता पर साधा निशाना
  • कहा- ममता बनर्जी और उनके गुंडों ने राज्य को 'मिनी पाकिस्तान' में बदल दिया
  • त्रिपुरा बीजेपी महिला मोर्चा 'जय श्री राम' लिखकर ममता को भेजेगी
अगरतला:

बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है. अब त्रिपुरा बीजेपी (BJP) की महिला मोर्चा की प्रमुख पापिया दत्त ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा है. गुरुवार को उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी और उनके गुंडों ने राज्य को 'मिनी पाकिस्तान' में बदल दिया है. इसलिए त्रिपुरा बीजेपी महिला मोर्चा के 100 सदस्यों ने पोस्टकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा है और इसे वह ममता बनर्जी  को भेजेंगी.'

कोलकाता की घटना के बाद दिल्ली के डॉक्टर भी हड़ताल पर, आज स्वास्थ्य सुविधाएं रहेंगी प्रभावित

दत्त ने कहा, 'राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के तहत बीजेपी की त्रिपुरा महिला यूनिट, ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखे हुए पोस्टकार्ड भेजेगी. ममता बनर्जी और उनके गुंडों ने पश्चिम बंगाल को 'मिनी पाकिस्तान' में बदल दिया है और उन्हें राम से एलर्जी है जोकि सच के प्रतीक हैं.' 

पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों ने नहीं माना ममता बनर्जी का अल्टीमेटम, कहा- मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी

दत्त ने ममता बनर्जी को जय श्री राम का जाप करने की भी सलाह दी. बता दें कि उत्तर 24 परगना जिले में एक ग्रुप जय श्री राम का नारा लगा रहा था. उसी दौरान ममता बनर्जी ने उन पर नाराजगी जाहिर की थी. इस घटना के बाद से ही 'जय श्री राम' नारे को लेकर ममता सरकार विपक्ष के निशाने पर है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura, BJP, Jai Shri Ram, Mamata Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com