विज्ञापन

महाराष्ट्र: पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग

गैस लीकेज की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और हालात नियंत्रण में लाने की कार्रवाई शुरू कर दी.

महाराष्ट्र: पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग
पालघर जिले के MIDC D‑जोन में भगेरिया केमिकल्स से ओलियम गैस का रिसाव हुआ
  • महाराष्ट्र के पालघर जिले में तारापुर MIDC के D-ज़ोन में भगेरिया केमिकल्स से ओलियम गैस का भारी रिसाव हुआ
  • रिसाव दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जिसकी वजह से गैस का प्रभाव 1.5 से 2 किलोमीटर तक महसूस किया गया
  • ओलियम गैस के संपर्क में आने से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और मितली हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रासायनिक यूनिट से दोपहर को ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस का रिसाव हुआ, हालांकि रिसाव से किसी के प्रभावित होने की तत्काल कोई आधिकारिक खबर नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एमआईडीसी डी-जोन क्षेत्र में स्थित भागेरिया केमिकल्स कंपनी (पूर्व में जेनिथ केमिकल्स के नाम से जानी जाती थी) की इकाई से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसके चलते जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की.

Latest and Breaking News on NDTV

कर्मचारी भागकर बाहर निकले, आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराई गईं

गैस लीक शुरू होते ही कंपनी के कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागने लगे. आसपास की अन्य इकाइयों से भी कामगारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया. कई लोग सड़क पर ही बेहोश होते हुए दिखाई दिए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

Latest and Breaking News on NDTV

दोपहर 2 बजे शुरू हुआ रिसाव, 1.5–2 किमी तक महसूस हुआ असर

जानकारी के अनुसार, गैस लीकेज दोपहर करीब 2 बजे उस टैंक/सिस्टम से शुरू हुआ जिसमें ओलियम भरा था. दरअसल ओलियम हवा के संपर्क में आते ही सल्फर डाइऑक्साइड और अन्य सल्फर ऑक्साइड में बदल जाता है, जिसके कारण क्षेत्र में घने धुएं के बादल फैलने लगे. लीक के समय हवा पश्चिम से पूर्व दिशा में बह रही थी, जिससे गैस तेजी से दूर तक पहुंच गई. इसका प्रभाव 1.5 से 2 किलोमीटर के दायरे तक महसूस किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

गैस के संपर्क में आए लोगों में ये लक्षण सामने आए

  • लाल आंख और तेज जलन
  • गले में खराश, सूखापन और सांस लेने में मुश्किल
  • सीने में जलन
  • मितली और घबराहट जैसी स्थिति

लोगों में दहशत का माहौल

स्थानीय निवासियों और कामगारों में घबराहट का माहौल रहा. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और लीकेज बंद करने की कोशिशें की गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर, आपदा प्रबंधन टीमें और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. ओलियम गैस को रोकने और टैंक को सुरक्षित करने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है.

सावधानी के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को ऑपरेशन बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

  • कलेक्टर की अपील—घर में रहें, दरवाज़े-खिड़कियां बंद रखें
  • जिला प्रशासन ने आस-पास के लोगों से अपील की है कि घर से बाहर न निकलें
  • सभी दरवाज़े और खिड़कियां बंद रखें
  • जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो, वे गीला कपड़ा या रूमाल मुंह‑नाक पर रखकर सुरक्षित जगह जाए
  • प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लेने में जुटा है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com