बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने दोबारा आरजेडी समेत सात दलों के महागठबंधन के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया. वो शाम 4 बजे के करीब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) , जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, हम के जीतनराम मांझी और कांग्रेस नेताओं के साथ राजभवन गए और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. हालांकि राज्यपाल फागू चौहान ने अभी नई सरकार के शपथ के लिए तारीख नहीं दी है. इससे पहले मंगलवार दोपहर को राजभवन जा कर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. उन्होंने सुबह जेडीयू विधायक दल की बैठक में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करने के बाद यह कदम उठाया. इसके बाद नीतीश कुमार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के घर पहुंचे. जहां सभी दलों की एक बैठक हुई और अब एक बार फिर नीतीस कुमार राजभवन जा रहे हैं. उनके साथ तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता अजीत शर्मा तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी हैं.
जदयू सूत्र के मुताबिक, स्पीकर RJD का होगा और 4 लाख लोगों को सरकारी रोजगार देने की घोषणा होगी. सूत्र ने बताया कि विभागों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं होगा. श्रीकांत त्यागी को उत्तर प्रदेश में नोएडा के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया: हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था और तब से वह फरार था.
बिहार सियासी संकट के मद्देनज़र आज बैठकों और मुलाकातों का दौर जारी है. भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने कहा है,"बिहार में यह पुरानी स्थिति है. बैठकें राजनीति और लोकतंत्र का हिस्सा होती हैं. कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो उम्मीद में जीती है, इसलिए वे सिर्फ सपने देखती हैं.जनता की राजनीति, विचारों, लोकतंत्र और मर्यादा पर भाजपा जितनी नजर रखती है, उतनी शायद ही कोई दूसरी पार्टी रखती है. पूरे लोकतंत्र के इतिहास में यह देखा जाएगा कि हमारी पार्टी (भाजपा) आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ती है."
सीपीआई(एमएल) के नेता महबूब आलम ने आज राजद नेताओं से मुलाकात की. मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा,"लंबे समय से बिहार के लोग चाहते थे कि भाजपा के साथ सरकार जाए और जनता की सरकार बने. संसद पर कब्जा करने वाली भाजपा बिहार विधानसभा में भी ऐसा ही करना चाहती थी लेकिन हम उनके इरादों को विफल कर देंगे. भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए हम समर्थन करेंगे."