अब तक गृहिणियों को सिर्फ़ प्याज़ ही रुलाता रहा है, लेकिन पिछले कुछ हफ़्तों से टमाटर की वजह से भी आंखों में आंसू आ जाते हैं. देशभर में टमाटर (Tomato Price) के दाम लगातार 'उत्तर दिशा की ओर' बढ़ रहे हैं, और हिन्दुस्तानी रसोई की सबसे अहम सब्ज़ी टमाटर अब उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री धाम में 250 रुपये प्रति किलोग्राम और उत्तरकाशी जिले में 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने लगा है.एक सब्ज़ी विक्रेता का कहना है कि समूचे इलाके में टमाटर अचानक ही महंगे होते चले गए हैं.
सब्ज़ी विक्रेता राकेश ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "उत्तराकाशी में टमाटर की बढ़ती कीमतों का खामियाज़ा आम उपभोक्ता भुगत रहे हैं... अब तो लोग टमाटर खरीदने को तैयार ही नहीं हैं... गंगोत्री, यमुनोत्री में टमाटर 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहे हैं..."
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
बहुत-से लोग सब्ज़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के लिए प्रमुख टमाटर-उत्पादक क्षेत्रों में मौजूद गर्मी के साथ-साथ भारी बारिश को भी ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं, जिसके चलते आपूर्ति शृंखला बाधित हुई है.
टमाटर वैसे भी ज़्यादा समय तक सही नहीं रह पाता है, यानी अन्य सब्ज़ियों की तुलना में जल्दी खराब हो जाता है, और यह भी इसकी कीमतों के बढ़ते चले जाने की एक वजह है.
दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में टमाटर फ़िलहाल 100-130 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है.
टमाटर की लगातार बढ़ती कीमतों की चुभन को महसूस करते हुए तमिलनाडु सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए राजधानी चेन्नई में राशन की दुकानों पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है.
उधर, कई अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी हालिया दिनों में टमाटर की कीमतें आसमान को छू गई हैं. राजधानी बेंगलुरू में टमाटर की कीमतें 101 से 121 रुपये प्रति किलोग्राम तक चल रही हैं. टमाटर की ऊंची कीमतों के लिए मार्च और अप्रैल में अचानक हुई तापमान वृद्धि को ज़िम्मेदार माना जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप टमाटर की उपज पर कीटों के हमले हुए, और बाज़ार भाव बढ़ गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं