नई दिल्ली: उपभोक्ताओं को महंगे टमाटरों से फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही. देश के कई हिस्सों में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से बृहस्पतिवार को टमाटर की खुदरा कीमत 162 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमतें कोलकाता में सबसे अधिक 152 रुपये प्रति किलो रहीं, इसके बाद दिल्ली में 120 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो और मुंबई में 108 रुपये प्रति किलो रहीं.
खुदरा टमाटर की अखिल भारतीय औसत कीमत बृहस्पतिवार को 95.58 रुपये प्रति किलो थी. आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में इसकी सबसे अधिक कीमत 162 रुपये प्रति किलो रही, जबकि राजस्थान के चुरू जिले में न्यूनतम दर 31 रुपये प्रति किलो थी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देश के अन्य प्रमुख शहरों में टमाटर की कीमतें ऊंची रहीं. बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में टमाटर की खुदरा कीमत 140 रुपये प्रति किलो, बेंगलुरु में 110 रुपये प्रति किलो, वाराणसी में 107 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 98 रुपये प्रति किलो और भोपाल में 90 रुपये किलो थी.
आम तौर पर जुलाई-अगस्त के दौरान टमाटर की कीमतें बढ़ जाती हैं. इसका कारण मानसून कर वजह से जल्दी खराब खराब होने वाली वस्तुओं की कटाई और परिवहन प्रभावित होता है.
ये भी पढ़ें:-
Chandrayaan 3 : भारत का तीसरा मून मिशन कब होगा लॉन्च, इसरो चीफ ने बताई डेट, आप भी जानें
DRDO के पूर्व वैज्ञानिक ने किया दावा, भारत अगले 10 बरसों में चंद्रमा पर अपना बेस स्थापित करेगा
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं