दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब ठंड बढ़ने लगी है. दरअसल इस बार दिसंबर के महीने में ठंड का असर काफी कम देखने को मिला है. लेकिन जैसे ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने लगी. वैसे ही मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने का सिलसिल शुरू हो चुका है. हालांकि कुछ दक्षिणी राज्यों में बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.
मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों में और सर्दी बढ़ने के आसार हैं. मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश देखी गई. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण के राज्यों और मध्य प्रदेश में आज, 13 दिसंबर को भी बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार में अगले दो से तीन दिनों में पछुआ हवाओं का प्रभाव फिर से बनता दिखेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों तेजी के साथ कम जाएगा. नतीजतन 15 दिसंबर से तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है. स्काईमेट के मुताबिक आज तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी भागों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
ये भी पढ़ें : सरकार को "ईमानदार" होना चाहिए: चीनी सैनिकों के साथ झड़प पर कांग्रेस
ये भी पढ़ें :"सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये"; तिहाड़ जेल में "वीआईपी ट्रीटमेंट" विवाद पर समिति की सिफारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं