विज्ञापन

आज का मौसम:दिल्ली-NCR में होगी बरसात, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में मॉनसून एक्टिव, मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Today Update: सोमवार से मौसम बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी 20 जुलाई से बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

आज का मौसम:दिल्ली-NCR में होगी बरसात, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में मॉनसून एक्टिव, मूसलाधार बारिश का अलर्ट
सोमवार से होगी अच्छी बारिश
  • मौसम विभाग ने सोमवार को देश के 22 राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • मॉनसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अच्छी बरसात हो सकती है.
  • दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार को बारिश हो सकती है, जिससे यहां लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

मॉनसून एक बार फिर से देशभर में रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर समेत 22 राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. रविवार रात से ही देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है. जबकि दिल्ली-NCR में भी रविवार से ही मौसम में बदलाव दिख रहा है, यहां दिनभर बादल छाए रहे थे. जबकि रात में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है. मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों को आज राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में भी आज दिनभर तेज बरसात की संभावना है, इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. 

देश के 70 प्रतिशत हिस्से पर बादल छाए 

देश के 70 प्रतिशत हिस्से पर बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मॉनसून फिर से एक्टिव दिख रहा है. 25 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बॉरिश ऑरेंज अलर्ट किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और कर्नाटक में येलो अलर्ट किया है.

22 राज्यों में होगी झमाझम बारिश 

देश के 22 राज्यों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, मेघालय, असम, मणिपुर समेत अन्य कई राज्यों में अच्छी बरसात हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम एक्टिव हो गया है. जिसके चलते अब देश में मॉनसून फिर से रिटर्न हो रहा है. पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में दिखना शुरू हो गया है. ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है. 

ये भी पढ़ेंः हिमाचल के किन्नौर में फ्लैश फ्लड का कहर, सांगला-छितकुल सड़क बंद; ITBP कैंप में भरा मलबा, VIDEO

  • 20 जुलाई को यूपी-बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज बारिश होगी. 
  • 20 से 21 जुलाई के बीच उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना. 
  • 20 से 22 जुलाई के बीच पहाड़ी राज्यों में बारिश से लैंडस्लाइड की संभावना रहेगी. 
  • 20 से 23 जुलाई तक देश के अलग-अलग राज्यों में मॉनसून एक्टिव रहेगा और यहां तेज बरसात होने की संभावना है. 

यूपी-बिहार में मॉनसून एक्टिव 

उत्तर प्रदेश में मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज, कानपुर, आजमगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. पूर्वी यूपी में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है, यहां पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. वहीं बिहार में भी बरसात की सोमवार से अच्छी संभावना है. बिहार के पटना, भागलपुर, और छपरा समेत राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. 

दिल्ली-NCR में हो सकती है बारिश 

मौसम विभाग ने सबसे अच्छी खबर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को दी है. भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, हरियाणा के कुछ इलाकों में सोमवार से अच्छी बारिश हो सकती है. रविवार सुबह से ही दिनभर दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग का मानना है कि सोमवार से बरसात हो सकती है. ऐसे में यहां लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है. फिलहाल दिल्ली में तापमान 32-34 डिग्री के बची बना हुआ है. अगर सोमवार से बरसात होती है तो यहां गर्मी से राहत मिलेगी.

ये भी पढे़ंः जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, राजौरी में बह गई 200 से ज्यादा गाड़ियां, देखें Video

जम्मू-कश्मीर में आज भी होगी बरसात 

जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे तक तेज बारिश का अलर्ट जारी है. लगातार बारिश के बाद यहां बाढ़ से भारी तबाही हुई है. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है. भारी बारिश की वजह से श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णों देवी की यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है. जबकि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है. नदियां यहां फिलहाल उफान पर है, ऐसे में लोगों को सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है.

मॉनसून फिर से एक्टिव 

देशभर में राहत की खबर यह है कि अब मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. क्योंकि बारिश नहीं होने की वजह से किसानों की चिंता भी बढ़ गई थी. फसलों पर भी बारिश नहीं होने का असर दिखना शुरू हो गया था. लेकिन अब देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश की वापसी हो रही है. ऐसे में लोगों को ना केवल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. बल्कि यह बारिश किसानों के लिए भी राहत भरी होगी. 

ये भी पढ़ेंः मॉनसून पर जुलाई में क्यों लगा ब्रेक, 26 प्रतिशत कम बरसात, कब होगी झमाझम बारिश ?, कैसे होगी भरपाई!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Today Weather Update, Today Weather Delhi NCR, UP Weather, Noida Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com