- मौसम विभाग ने 19 जुलाई के दिन देश के 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- रविवार से मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक बरसात के चांस है.
- दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ घंटे में मौसम बदल सकता है. बारिश से लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिल सकती है.
गर्मी और उमस से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 19 जुलाई को ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में रविवार के दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है. IMD के अपडेट के हिसाब से बंगाल की खाड़ी में बने रहे नए सिस्टम की वजह से अब बादल फिर से छाने लगे हैं और बारिश की संभावना बन रही है. बीते 24 घंटे के दौरान यूपी, बिहार समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है. दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 24 घंटे क दौरान बारिश हो सकती है, ऐसे में यहां लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून की वापसी हो रही है और यहां तेज बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है.
19 जुलाई का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई यानि रविवार से ही बरसात की संभावना बन रही है. क्योंकि देश के उत्तर पश्चिम इलाके में 60 से 70 प्रतिशत हिस्से पर काले बादल छा रहे हैं. ऐसे में मॉनसून फिर से सक्रिए हो सकता है. अगले 24 घंटे में चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है. साथ ही वायुमंडल में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है. जिससे मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. तापमान में भी गिरावट की स्थिति बन रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने वाला है.
यूपी-बिहार समेत यहां अलर्ट
उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा राज्यों में मॉनसून दोबारा सक्रिए हो सकता है. यहां अगले कुछ घंटों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तेज हवाएं भी चल सकती है, जिसके बाद झमाझम बारिश की संभावना भी है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, बलिया, बनारस, लखनऊ, आजमगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. ऐसे में यहां अगले 24 घंटे के लिए 75 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं बिहार में भी पटना, भागलपुर, छपरा समेत कई इलाकों में बारिश के चांस बन रहे हैं. यहां तापमान में भी गिरावट की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर इस वक्त भीषण गर्मी और उमस से परेशान है. लेकिन मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के हिसाब से रविवार से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के चांस हैं. इस वक्त यहां का तापमान 38 डिग्री तक जा रहा है. ऐसे में गर्मी परेशानियां बढ़ा रही है. क्योंकि तापमान में बढ़ोत्तरी से उमस बढ़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव दिख सकता है.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 18, 2026
मुख्य बिंदु
(i) अगले 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियाँ बनी रहने की संभावना है।
(ii) अरुणाचल प्रदेश तथा असम एवं मेघालय में 18 जुलाई को; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में 18 एवं 19 जुलाई को;… pic.twitter.com/X8KrWiIm5l
उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटे राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जुलाई से 20 जुलाई तक राज्य में नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, ऋषिकेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसी तरह से हिमाचल में भी शिमला, मंडी, सोलन, धर्मशाला समेत कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटे में तेज बरसात होने की संभावना बन रही है. मौसम विभाग की तरफ से यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. क्योंकि पहाड़ी राज्यों में मौसम तेजी बदलने वाला है.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी बरसात
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, इंदौर, मंदसौर, नीमच समेत 25 जिलों में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ में भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में बारिश की संभावना बन रही है. बीते 24 घंटे के दौरान यहां अच्छी बरसात हुई है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम तेजी से बदलेगा.
मॉनसून लौट रहा है
मॉनसून अब एक बार फिर से देश में लौट रहा है. क्योंकि सेटेलाइट तस्वीरों पर नजर डाले तो अगले देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर बादल छाए हुए हैं. यानि मॉनसून एक बार फिर से देश में सक्रिए हो रहा है. ऐसे में बरसात के चांस बन रहे हैं. बीते 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. ऐसे में रविवार को भी बरसात होने की संभावना है.
ये भी पढ़ेंः खराब मौसम और भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित,मंदिर मार्ग पर हुआ है भूस्खलन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं