हरियाणा के गुरुग्राम में रंगदारी न देने पर बदमाशों ने जमकर बवाल मचाया. 'पव्वा डॉन' नाम के शख्स को 50 हजार रुपये महीना न देने पर बदमाशों ने एक अंडा व्यापारी के ऑफिस पर कुल्हाड़ी और फरसों से हमला कर दिया. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, अंडा व्यापारी से बदमाशों ने 50 हजार की रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं मिलने पर बदमाशों ने व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई.
हमले के दौरान बदमाशों ने अंडा व्यापारी के दफ्तर में डंडे और कुल्हाड़ी से जमकर तोड़फोड़ की. इसके साथ ही, स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई. बीच-बचाव करने आए दुकान मालिक पर भी हमला किया गया. इस वारदात में चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.
'महीने में 50 हजार...'
अंडा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि पव्वा डॉन ने हर महीने 50 हजार की रंगदारी मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. बदमाशों ने देर रात लोगों के साथ पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई. गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर 10 किमी लंबा जाम; गुरुग्राम में हाईटेंशन लाइन टूटी, इस रास्ते का करें इस्तेमाल
जब गुरुग्राम में थार ने महिला को कुचला...
पिछले दिनों गुरुग्राम की एक सोसायटी में थार चला रही एक महिला ने पार्किंग में सो रही मैड को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 16 जुलाई को घटना का सीसीटीवी फुटेज में सामने आया. इसमें थार लेकर एक महिला आते हुए दिखी, जो वहीं पिलर के पास सो रही मैड को कुचल देती है. इसके बाद महिला ने थार से उतरकर नीचे भी आते है और उसे देखती है. इस घटना के बाद महिला मैड को अस्पताल लेकर जाती है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मामला सेक्टर 67 में बनी अंसल वर्सिलिया सोसायटी का था. पुलिस ने बताया कि हाउस हेल्पर का नाम गुड्डी था और उसकी उम्र 57 साल थी. गुड्डी उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, गुड्डी इसी सोसायटी के एक फ्लैट में काम करती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं