विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2019

BJP ने ममता बनर्जी को दिया एक और झटका, TMC विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन

ममता बनर्जी सरकार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक और 'झटका' लगा है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक सहित 12 पार्षदों ने BJP का दामन थामा है.

Also Read in
BJP ने ममता बनर्जी को दिया एक और झटका, TMC विधायक सहित 12 पार्षदों ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन
TMC विधायकों और पार्षदों का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है.
  • ममता बनर्जी को BJP ने दिया एक और झटका
  • TMC विधायक सहित 12 पार्षद बीजेपी में हुए शामिल
  • लोकसभा चुनाव के बाद जारी है BJP में शामिल होने का सिलसिला
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक और 'झटका' लगा है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक सहित 12 पार्षदों ने BJP का दामन थामा है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और मुकुल रॉय की उपस्थिति में बोनगांव से टीएमसी विधायक बिश्वजीत दास (Biswajit Das) और 12 टीएमसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए. इतना ही नहीं बीजेपी ने इस बार कांग्रेस (Congress) को भी झटका दिया है. कांग्रेस प्रवक्ता प्रेसेनजीत घोष भी इस दौरान बीजेपी में शामिल हुए. 

बता दें लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला जारी है. सोमवार को नौपारा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक सुनील सिंह तथा पार्टी के 12 पार्षद दिल्ली में BJP में शामिल हुए थे. बीजेपी में शामिल होने के बाद सुनील सिंह ने कहा था, 'पश्चिम बंगाल में जनता 'सबका साथ, सबका विकास' चाहती है... यह मोदी जी की सरकार है, और हम राज्य में यही सरकार बनाना चाहते हैं, ताकि पश्चिम बंगाल का विकास किया जा सके.' बता दें, इससे पहले भी तीन विधायक और 50 से अधिक पार्षद टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में टीएमसी को 22 सीटें मिली हैं, जबकि बीजेपी के खाते में 18 सीटें गई हैं. 2014 में बीजेपी को राज्य में महज दो सीटों से संतुष्ट होने पड़ा था. 

मालूम हो कि ममता बनर्जी और भाजपा में लोकसभा चुनाव से ही तनातनी चल रही है. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव के नतीजों के बाद 40 विधायक भाजपा में शामिल होंगे. पीएम मोदी ने कहा था कि ये विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं. इसके बाद भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि टीएमसी विधायक किश्तों में भाजपा ज्वाइन करेंगे. 

ममता बनर्जी बोलीं- चुनाव से पहले BJP ने अपने हिसाब से EVM में की थी प्रोग्रामिंग, जरूरत पड़ी तो जाएंगे कोर्ट

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल सरकार को भेजा गया गृह मंत्रालय का परामर्श भाजपा का ‘गहरा षड्यंत्र' और द्वारा विपक्ष शासित राज्यों में ‘सत्ता हथियाने की चाल' है. हालांकि, भाजपा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और दावा किया था कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गयी है. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने पत्र में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जमीनी हकीकत जाने बिना या राज्य सरकार से रिपोर्ट लिए बिना निष्कर्ष निकाल लिया. उन्होंने लिखा, ‘हम तृणमूल कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय के परामर्श पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हैं और अपील करते हैं कि इसे तत्काल वापस लिया जाए.'

VIDEO: टीएमसी का एक और एमएलए बीजेपी में शामिल

(इनपुट- ANI)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Kailash Vijayvargiya, TMC Councillors, BJP, TMC, Biswajit Das
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com