- कुणाल घोष को नहीं मिली भीतर जाने की इजाजत
- मुलाकात का समय लिए बिना पहुंच गए थे मिलने
- शुभेंदु अधिकारी की SG से कथित मुलाकात का मुद्दा इस समय है गर्म
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ कथित मुलाकात को लेकर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को हटाने की तृणमूल कांग्रेस की मांग पर चल रही बहस के बीच तृणमूल के राज्य महासचिव कुणाल घोष मंगलवार को बिना बताए मेहता के आवास पहुंच गए, लेकिन उन्हें भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई. घोष ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पहले से मिलने का समय नहीं लिया था और वह इसके बिना ही मेहता से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया.
हाईकोर्ट के जज ने ममता बनर्जी पर लगाया जुर्माना, कहा- जज की छवि बिगाड़ने की सोची-समझी चाल
उन्होंने कहा, ‘‘यदि शुभेंदु भी पहले से समय लेकर नहीं आए थे, तो फिर उन्हें अंदर कैसे जाने दिया गया.''घोष ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा गार्ड से बात की. उन्होंने कहा कि मुझे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि मैंने मुलाकात के लिए पहले से समय नहीं लिया है. केवल उन्हीं लोगों को अंदर जाने और सॉलिसिटर जनरल से मिलने की अनुमति है, जिन्होंने मिलने के लिए पहले से समय लिया है या जो किसी मुकदमे के संबंध में मिलना चाहते हैं.''पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल नेता से इस तरह का ‘‘नाटक नहीं करने'' को कहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं