प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
- दिल्ली-एनसीआर में देर रात मौसम का मिजाज बदल गया. यहां देर रात तेज आंधी चलनी शुरू हुई और कुछ इलाकों में बारिश भी हुई. दिल्ली में शाम की पाली में चलने वाले सभी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे. दिल्ली में शाम की पाली में करीब 400 स्कूल संचालित हो रहे हैं.
- दिल्ली यातायात पुलिस ने एक परामर्श जारी कर कहा कि रोजाना सफर करने वाले यात्री घर से निकलने से पहले मौसम का मिजाज देख लें.
- मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी जिलों में तलाशी और बचाव दलों को मुस्तैद कर दिया है.
- आंधी, बारिश और तूफान की आशंका के कारण गाजियाबाद में भी मंगलवार को सभी स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे.
- पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही धूल भरी आंधी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों तक पहुंच गई.
- आगरा में भी अगले 24 घंटे के अंदर तूफान की आशंका के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है और कक्षा 12 तक के सरकारी और निजी स्कूल आठ मई को बंद रहेंगे.
- मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने ट्रेनों के परिचालन में काफी सावधानी बरतने का निर्णय किया है.
- हरियाणा के दूर-दराज इलाकों में 7-8 मई को आंधी-तूफान आने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.
- तेज बारिश के साथ आज दोपहर बाद आए आंधी तूफान से जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत चमोली जिले के कई इलाकों में पेड़ टूटने से रास्ते अवरुद्ध हो गए, जबकि गुजरात के दो तीर्थयात्री भी पेड़ की टहनियों के नीचे दबने से घायल हो गए.
- मौसम विभाग की ओर से आगामी पांच दिन में राजस्थान के अलवर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, श्रीगंगानगर और पाली में कहीं-कहीं धूलभरे अंधड़ के साथ तेज व हल्की बौछारें और कहीं-कहीं लू के साथ धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Weather Forecast, Thunderstorm Warning