विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2020

पंजाब : पाकिस्तान से सटी सीमा के पास 5 घुसपैठियों को BSF ने किया ढेर

पंजाब (Punjab) में बीएसएफ (BSF) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. तरन तारन के खेमकरन में पाकिस्तान (Pakistan) के पांच घुसपैठियों को बीएसएफ (BSF) के जवानों ने मार गिराया.

  • पंजाब में BSF की बड़ी कार्रवाई
  • पांच घुसपैठियों को मार गिराया
  • बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
खेमकरन:

पंजाब (Punjab) में बीएसएफ (BSF) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. तरन तारन के खेमकरन में पाकिस्तान (Pakistan) के पांच घुसपैठियों को बीएसएफ (BSF) के जवानों ने मार गिराया. बीएसएफ का सर्च ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार BSF के जवानों ने कुछ संदिग्ध लोगों को सीमा के पास देखा, जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो घुसपैठियों की तरफ से गोलियां चलाई जाने लगी. जिसके जवाब में BSF के जवानों ने भी गोलियां दागी और 5 घुसपैठियों को मार गिराया. बताते चलें कि खेमकरन, पंजाब के तरन तारन जिले में आता है जोकि बॉर्डर से सटा हुआ इलाका है. बताया जा रहा है कि इनमें से एक के पास असॉल्ट राइफल भी मिली है. 

गौरतलब है कि सीमा पार से आतंकियों को लगातार भारत में भेजा जाता है. सेना की मुस्तैदी के चलते आतंकी संगठनों के मंसूबों पर हर बार पानी फिर जाता है. पिछले कुछ समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल आतंकी घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम कर चुके हैं.

कच्छ के रास्ते कराची में अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था युवक, BSF ने पकड़ा तो सुनाई पूरी कहानी...

बता दें कि पंजाब में नशे का कारोबार काफी बड़े स्तर पर फैला हुआ है. राज्य का युवा वर्ग सबसे ज्यादा इसकी चपेट में है. नशे की ज्यादातर खेप पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आती है. इसपर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार काफी प्रयास कर रही है लेकिन इसके बावजूद नशे के सौदागर युवाओं को मौत बांट रहे हैं. बीएसएफ और पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए अक्सर कार्रवाई करती रहती है.

VIDEO: ई-पास से कर रहे थे ड्रग्स की तस्करी, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Pakistan, Smugglers, BSF, Smugglers Dead Punjab, Pakistani Smugglers In Punjab, Infiltrator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com