- JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले महासचिव केसी त्यागी
- जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पार्टी सांसद आरसीपी सिंह
- नीतीश कुमार ने खुद रखा आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव
अरुणाचल प्रदेश में छह विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने को लेकर जेडीयू ने अपनी पीड़ा व्यक्त की है. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (JDU National Executive meeting) की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यह गठबंधन की राजनीति के लिए ठीक नहीं है. पार्टी ने लव जिहाद (Love Jihad) के कानून को लेकर बीजेपीशासित राज्यों में चल रही कवायद को भी गलत ठहराया.
त्यागी (LC Tyagi) ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की घटना (Arunachal 6 JDU MLA Join BJP) को लेकर जेडीयू ने क्षोभ व्यक्त किया है. बीजेपी को अटल बिहारी वाजपेयी के अटल धर्म को अपनाना चाहिए. जेडीयू ने इस मसले पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बात की है. जेडीयू के विधायकों को अरुणाचल के मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने अपने पार्टी में ही शामिल कर लिया. इससे जदयू आहत है. त्यागी ने कहा कि लव जिहाद के घृणात्मक काम को लेकर समाज को बांटा जा रहा है , इसे ठीक नही माना जा रहा है. दरअसल, यूपी के बाद मध्य प्रदेश में भी लव जिहाद को लेकर कानून बनाया जा रहा है. हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में इसकी तैयारी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
त्यागी ने कहा कि इस बार विधानसभा के परिणाम के बाद नीतीश कुमार (Nirish Kumar) मुख्यमंत्री नही बनना चाहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अपने आप को अध्यक्ष पद से मुक्त कराने की बात कही थी. लिहाजा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दिया, अगले तीन साल के अध्यक्ष रहेंगे.जदयू के कार्यकर्ता को दी गई है जिम्मेदारी ,कि वो उन लोगो का पता लगाएं की आखिर हार का कारण क्या रहा है ,
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं