विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2021

"उन्हें सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था": मैसूर रेप पर कर्नाटक के गृह मंत्री

Mysuru Gangrape News: मैसूर गैंगरेप की पीड़िता और उसके बॉयफ्रेंड का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. कर्नाटक के गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा कि सरकार और पुलिस विभाग ने घटना को गंभीरता से लिया है और दोषियों को पकड़ने के लिए सभी प्रयास जारी हैं.

"उन्हें सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था": मैसूर रेप पर कर्नाटक के गृह मंत्री
Mysuru Gangrape News: कर्नाटक के गृह मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने साधा निशाना. (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:

मैसूर गैंगरेप (Mysuru Gangrape) पर कर्नाटक (Karnataka) के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र (Araga Jnanendra) ने कहा है कि पीड़ित छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को सुनसान जगह पर नहीं जाना चाहिए था. उनका दावा है कि विपक्षी कांग्रेस घटना के बाद उन्हें निशाना बनाकर उनका "रेप" करने की कोशिश में है. घटना पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की "अमानवीय" घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस ने गृह मंत्री और सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य के लोगों की रक्षा करने में ''अक्षम'' हैं.

'बीवी के साथ जबरन यौन संबंध रेप नहीं' : बिलासपुर HC का फैसला

ज्ञानेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, "शाम 7-7:30 बजे (मंगलवार को) वे (पीड़ित छात्रा और उसका बॉयफ्रेंड) वहां गए थे, यह सुनसान जगह है, उन्हें नहीं जाना चाहिए था, लेकिन हम किसी को जाने से नहीं रोक सकते, वे चले गए हैं. यह एक सुनसान जगह है और आमतौर पर कोई भी वहां नहीं जाता है."

पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर पुलिस गश्त कम होती है. वह मैसूर जाकर अधिकारियों के साथ खामियों को सुधारने के लिए चर्चा करेंगे.

गैंगरेप की घटना के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा, "वहां (मैसुरु में) रेप हुआ है, लेकिन कांग्रेस मेरा रेप करने की कोशिश कर रही, वे गृह मंत्री का रेप करने की कोशिश कर रहे हैं."

बिहार: पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या

उन्होंने कहा, "जब ऐसी घटनाएं होती हैं, तो इसे मानवीय दृष्टिकोण से देखने और (दोषियों) का पता लगाने के लिए दबाव बनाने के बजाय, ऐसी स्थिति में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया जाता है. मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. पुलिस को क्या करना है, इसके बारे में बताया गया है, ताकि ऐसी चीजें दोबारा न हों और हम इस पर कायम हैं.''

गृह मंत्री के बयान पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, "उन्होंने (गृह मंत्री) दावा किया है कि कांग्रेस उनका बलात्कार कर रही थी, वह बलात्कार शब्द का बहुत हल्के ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं ... ऐसा लगता है कि उन्हें यह शब्द पसंद है. मैं इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया चाहता हूं. जब गृह मंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस उसका रेप कर रहा है, राज्य का प्रशासन क्या कर रहा है."

ज्ञानेंद्र की टिप्पणी के लिए कि पीड़ित को सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था, पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा, "गृह मंत्री आपके पास राज्य की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, क्या आपको इस तरह की घटिया टिप्पणी करने में शर्म नहीं आती है?"

गृह मंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि ऐसा बयान देकर वह (गृह मंत्री) सहमत हो गए हैं कि भाजपा के शासन में शाम साढ़े सात बजे भी बाहर निकलना खतरनाक है.''

शिवकुमार ने कहा कि घटना को हुए लगभग 48 घंटे हो चुके हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह पुलिस विभाग के लिए शर्म की बात है और पार्टी कर्नाटक की छवि के बारे में चिंतित है.

दिल्ली में महिला ने 73 साल के मकानमालिक पर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज : पुलिस

उन्होंने कहा कि पार्टी पूर्व सांसद वी एस उग्रप्पा की अध्यक्षता में घटना की जांच के लिए एक टीम का गठन कर रही है. वो मैसूर का दौरा करेंगे और एक रिपोर्ट जमा करेंगे और पार्टी पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

मैसूर में चामुंडी हिल के पास मंगलवार देर रात एक कॉलेज गर्ल के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और यह घटना बुधवार को सामने आई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mysuru Rape, Araga Jnanendra, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com