भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें वह वेलिंगटन टेस्ट के दौरान ड्रेसिंग रूम में सपोर्ट स्टाफ से सिर का मसाज करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स और हल्के-फुल्के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. क्रिकेट प्रेमी इस कार्य को इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहद व्यस्त कार्यक्रम और हेड कोच की जिम्मेदारियों से जुड़े दबाव को जोड़कर देख रहे हैं.
जुलाई 2024 से भारतीय टीम के हेड कोच हैं गंभीर
गौतम गंभीर जुलाई 2024 से भारतीय टीम के हेड कोच के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने तीन साल के लिए अनुबंध साइन किया है, जो वर्ल्ड कप 2027 तक चलने वाला है. गंभीर पहले भी इस पद से जुड़े मानसिक दबावों पर खुलकर बात कर चुके हैं. उनका कहना है कि इस भूमिका में आराम करने के लिए बहुत कम समय मिलता है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम का संचालन करना बेहद चुनौतीपूर्ण है.

बेहद लंबा है न्यूजीलैंड दौरा
भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर है. जहां दोनों टीमों की भिड़ंत पहले टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हुई. उसके बाद वनडे सीरीज खेला गया. अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के तहत आमने सामने हैं. भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा एक दिसंबर तक चलने वाला है. टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम 3-2 और वनडे सीरीज में 3-1 से बाजी मारने में कामयाब हुई थी. हेड कोच का मंशा टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम करने का है.

तीसरे दिन की समाप्ति के बाद मजबूत स्थिति में है भारतीय टीम
फिलहाल दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद भारतीय मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने मेजबान टीम के ऊपर 118 रनों की बढ़त बना ली है. केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया, जबकि यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं