कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक खार पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक खार पुलिस ने हिंदी फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास से लगभग 1 लाख रुपये कीमत की हीरे के नेकलेस, 35,000 हजार रुपये नकद और कुछ अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.
यह गिरफ्तारी 6 जनवरी को हुई और आरोपी की पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है. अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार के घर में रहता है और ढिल्लों कभी-कभी खार के घर में भी रुकती थी. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान, उसने सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया. अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी की, आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं