विज्ञापन

ट्रंप का पीएम मोदी पर बयान वाला वीडियो सही या गलत, जांच कर देंगे उचित जवाब: MEA

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है, हालांकि अगर ऐसा कोई वीडियो है तो चाहे वो सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे. 

ट्रंप का पीएम मोदी पर बयान वाला वीडियो सही या गलत, जांच कर देंगे उचित जवाब: MEA
भारत ने ट्रंप के बयान पर दिया जवाब
NDTV

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीएम मोदी को लेकर दिए एक बयान को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अभी तक हमे ऐसा कोई वीडियो मिला नहीं है. अगर ऐसा है तो हम इसकी जांच करेंगे और फिर उचित कार्रवाई करेंगे. विदेश मंत्रालय की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वो चाहें तो पीएम मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद कर सकते हैं लेकिन वो ऐसा नहीं चाहते. 

ट्रंप के इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मैंने वीडियो नहीं देखा है, हालांकि अगर ऐसा कोई वीडियो है तो चाहे वो सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे.आपको बता दें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का न्योता भारत को मिला है. फिलहाल उसके हरेक पहलू पर नजर है और उसकी समीक्षा की जा रही है. 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे पास अमेरिकी सरकार की तरफ से निमंत्रण आया है और हमसे बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने को कहा गया है. हम प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं. प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत ने पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और संवाद को बढ़ावा देने वाले प्रयासों का लगातार समर्थन किया है. हमारे प्रधानमंत्री ने उन सभी पहलों का समर्थन किया है जो गाजा समेत पूरे क्षेत्र में दीर्घकालिक और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करती है.

यह भी पढ़ें: शक्सगाम घाटी में चीनी प्रोजेक्ट पर भारत ने जताई आपत्ति तो चीन का आया जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, PM Modi, Trump Comment On PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com