दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच अब हालात बेहद खराब हो चुके हैं. लिहाजा, केजरीवाल सरकार को प्राथमिक स्कूलों में 5वीं तक की कक्षाएं बंद करने के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों को ही बुलाने जैसे अहम फैसले लेने पड़े हैं. ये हालात अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है. उधर, इन सब के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर राजधानी में प्रदूषण को लेकर तंज कसा है. उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा.
दिल्ली की जनता से आग्रह है की मास्क पहनें और वायु प्रदूषण से स्वयं की रक्षा करें क्योंकि केजरीवाल जी गुजरात और हिमाचल में मुफ्त की रेवड़ी से जुड़े वादे करने और दिल्ली की जनता के टैक्स के करोड़ों रुपयों के खर्चे से विज्ञापन देने में व्यस्त हैं। https://t.co/gSmw4yvv6G
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) November 4, 2022
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस ट्वीट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा कि दिल्ली की जनता से आग्रह है की मास्क पहनें और वायु प्रदूषण से स्वयं की रक्षा करें क्योंकि केजरीवाल जी गुजरात और हिमाचल में मुफ्त की रेवड़ी से जुड़े वादे करने और दिल्ली की जनता के टैक्स के करोड़ों रुपयों के खर्चे से विज्ञापन देने में व्यस्त हैं.
दिल्ली और एनसीआर के तमाम शहरों का एयर क्वॉलटी इंडेक्स यानी AQI 400 के पार चल रहा है। नोएडा में तो यह 500 के पार चला गया है। स्थिति यह है कि जो लोग सिगरेट नहीं पीते, वह भी दर्जनों सिगरेट जितना धुआं, हवा में मौजूद प्रदूषण के रूप में अपने शरीर में ले रहे हैं।
रिसर्च बताती हैं कि रोजाना एक सिगरेट से PM2.5 के 22 माइक्रोग्राम/एम3 जितना कंसंट्रेशन होता है। दिल्ली का AQI अभी 431 है, यानी दिल्ली वाले 19 सिगरेट के बराबर जहरीला धुआं अपने शरीर में खींच रहे हैं। इसे एनसीआर के शहरों के लिए कैलकुलेट करें, तो गुरुग्राम में लोग 21 सिगरेट और नोएडा में 24 सिगरेट के बराबर धुआं अपने शरीर में खींच रहे हैं।
यह भयावह है। बुजुर्गों और बच्चों के लिए हालात इमरजेंसी वाले हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि एक सिगरेट लोगों की जिंदगी को 11 मिनट तक कम कर सकती है। इसे प्रदूषण से जोड़ दिया जाए, तो ना जाने लोगों की लाइफ के कितने दिन कम हो गए होंगे, क्योंकि प्रदूषण का यह ‘जहरीला' रुख कई दिनों से जारी है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं