दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम का इस्तीफ़ा राष्ट्रपति के पास भेज दिया है. राजेन्द्र पाल गौतम ने मंत्री पद से इस्तीफ़ा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस्तीफ़ा उपराज्यपाल को भेजा था और अब लेफ्टिनेंट गर्वनर ने इसे राष्ट्रपति के पास भेज दिया है. राजेंद्र पाल गौतम ने कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोपों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
मंत्री गौतम ने बीते शुक्रवार को ही एक धार्मिक आयोजन के दौरान हिन्दू धर्म को लेकर एक बयान दिया था. इस बयान के बाद बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला था. इस विवाद में बीजेपी राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा रही है. मंत्री की मौजूदगी में हजारों लोगों को 'राम-कृष्ण' को भगवान नहीं मानने और कभी पूजा नहीं करने की शपथ लेने का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद बीजेपी ने कहा था कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है. बीजेपी ने राजेंद्र गौतम से हिंदू समाज से माफी मांगने की भी मांग की थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा pic.twitter.com/buwnHYVgG8
— Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) October 9, 2022
हालांकि राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई देते हुए बयान जारी किया, "मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. मैंने किसी की आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला, मैं सबकी आस्था की इज्जत करता हूं. जिनको बीजेपी के दुष्प्रचार के कारण पीड़ा हुई, उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं. आज मीडिया में मैंने देखा कि बीजेपी मेरे बारे में कुछ अफ़वाह फैला रही है. मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि अपने किसी कर्म या वचन से देवी-देवताओं का अपमान करूं. मैंने किसी की भी आस्था के प्रति कोई भी शब्द नहीं बोला. मैं सबकी आस्था की इज्जत करता हूं."
बयान में उन्होंने कहा, "मैंने तो अपने भाषण में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, महंगाई और सामाजिक समानता पर अपनी बात रखी, लेकिन फिर भी बीजेपी वाले मेरे बारे में ग़लत अफ़वाह फैला रहे हैं. मैं बीजेपी वालों की इस हरकत से बहुत आहत हूं. और उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हूं जिनको बीजेपी के इस दुष्प्रचार के कारण किसी भी प्रकार से पीड़ा पहुंची है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं