विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

फरीदाबाद जेल में अयोध्या पर हमले की साजिश करने वाले आतंकी की हत्या, कश्मीरी कैदी ने नुकीली चीज से किया वार

फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की एक कैदी ने नुकीली चीज से सिर पर वार कर हत्या कर दी. रहमान 2025 में अयोध्या हमले की साजिश के आरोप में दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था.

फरीदाबाद जेल में अयोध्या पर हमले की साजिश करने वाले आतंकी की हत्या, कश्मीरी कैदी ने नुकीली चीज से किया वार
  • फरीदाबाद जिला जेल में बंद आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी
  • अब्दुल रहमान की उम्र बीस वर्ष थी और वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर का निवासी था
  • उसकी गिरफ्तारी दो मार्च को गुजरात और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाली गांव के पास हुई थी
फरीदाबाद:

फरीदाबाद से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां जिला जेल में बंद आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार, यह हमला रविवार रात उस समय हुआ जब कश्मीर निवासी कैदी अरुण चौधरी ने नुकीली चीज से उसके सिर पर कई वार किए. हमले के तुरंत बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और घायल अब्दुल रहमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

20 साल का था आतंकी अब्दुल रहमान

मृतक अब्दुल रहमान की उम्र 20 साल थी और वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर का रहने वाला था. उसे 2 मार्च 2025 को गुजरात और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद के पाली गांव के पास से गिरफ्तार किया गया था. उसकी गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, जिन्हें बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज़ किया.

अयोध्या में बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने का था आरोप

जांच में यह भी सामने आया था कि अब्दुल रहमान अयोध्या में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. उसके फोन से मिले कुछ वीडियो और डेटा में राम मंदिर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण लोकेशन, रास्ते और गतिविधियों की जानकारी मिलने का दावा किया गया था. एजेंसियों ने इसे संभावित हमले की साजिश मानते हुए उस पर UAPA समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था.

अरुण चौधरी और अब्दुल रहमान एक ही बैरक में बंद था

जेल प्रशासन ने बताया कि आरोपी अरुण चौधरी और अब्दुल रहमान एक ही बैरक में बंद थे. दोनों के बीच विवाद कैसे शुरू हुआ, इसे लेकर फिलहाल जांच जारी है. हमले में इस्तेमाल नुकीली चीज कहां से आई, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. फरीदाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी अरुण चौधरी से सख्त पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-: 50 करोड़ की गाड़ियां, हीरे की घड़ी; कौन है कानपुर का शिवम जिसकी लैंबोर्गिनी सबको रौंदती चली गई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Jail, Abdul Rahman Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com