विज्ञापन

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कैदी ने किया हमला

फरीदाबाद की नीमका जेल में आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की सर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई. आरोप जेल में बंद कैदी अरुण चौधरी पर है.

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, कैदी ने किया हमला
  • हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट लगाकर हत्या कर दी गई है
  • हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी अरुण चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, जो जम्मू-कश्मीर से शिफ्ट हुआ था
  • अब्दुल को दो मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था और उस पर अयोध्या में साजिश का आरोप था

हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप जेल में ही बंद कैदी अरुण चौधरी पर लगा है, जिसे कुछ समय पहले जम्मू‑कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था. अभी तक की शुरुआती  के अनुसार, वारदात में नुकीली चीज का इस्तेमाल किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है. जेल सूत्रों के अनुसार हत्या देर रात की गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था अब्दुल

20 वर्षीय आतंकी अब्दुल रहमान को 2 मार्च 2025 को दो जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास गिरफ्तार किया गया था. उस पर अयोध्या को दहलाने की साजिश रचने का आरोप था. अब्दुल रहमान मिल्कीपुर (UP) का रहने वाला था. उसके पास से राम मंदिर से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों वाले वीडियो भी मिले थे. उसे गुजरात STF और हरियाणा STF ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया था. दोनों हैंड ग्रेनेड को बाद में बम निरोधक दस्ता निष्क्रिय कर चुका था.

ये भी पढ़ें : धर्मांतरण के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान ने भी बदला था अपना धर्म, पढ़ें उसकी पूरी क्राइम कुंडली

अलकायदा और ISKP से लिंक का खुलासा

जांच के दौरान सामने आया कि अब्दुल रहमान का संपर्क AQIS के कुख्यात आतंकी अबू सूफियान से था. अबू सूफियान ने ही अपना हैंडलर भेजकर फरीदाबाद की बांस रोड पर खेत के पास गड्ढा खुदवाकर 2 ग्रेनेड और डेटोनेटर छिपवाए थे.

सोशल मीडिया से भर्ती, ऑनलाइन ब्रेनवॉशिंग

अब्दुल रहमान पिछले डेढ़ साल से सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था. शुरुआत TIKTOK पर की
बैन के बाद INSTAGRAM पर चला गया. बार‑बार स्ट्राइक लगने के बाद वह जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया. उसी दौरान वह AQIS‑ISKP मॉड्यूल के संपर्क में आया और उसे ऑनलाइन ट्रेनिंग व ब्रेनवॉशिंग दी गई.

अयोध्या 4 अप्रैल को पहुंचने का प्लान था

अबू सूफियान के निर्देश पर अब्दुल को 4 अप्रैल को अयोध्या पहुंचना था, लेकिन 2 मार्च को ही गुजरात ATS और हरियाणा STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया. नीमका जेल में हुई हत्या की पुष्टि करते हुए ACP अशोक कुमार ने कहा कि हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. मामले की ज्यूडिशियल इंक्वायरी कराई जा रही है. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. जेल कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है, जिस कैदी ने हत्या की है, उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सटीक कारण और तरीके की पुष्टि हो सकेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad, Neemka Jail, Abdul Rahman, Terror Accused Murder, Inmate Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com