विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

दूरसंचार विभाग पंचायतों में 2019 तक वाई-फाई सेवा शुरू करने के लिये जल्द देगा ठेका

एक जीबीपीएस की स्पीड में एक आम बॉलीवुड सिनेमा के बराबर का वीडियो करीब दो सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है.

दूरसंचार विभाग पंचायतों में 2019 तक वाई-फाई सेवा शुरू करने के लिये जल्द देगा ठेका
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • दूरसंचार विभाग एक सप्ताह के भीतर निविदा आमंत्रित करेगा.
  • ‘निविदा की विस्तृत शर्तों को इस सप्ताह अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
  • इंटरनेट उपलब्धता 30 करोड़ से बढ़कर 70 करोड़ लोगों तक पहुंचाने की है.
नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग सभी ग्राम पंचायतों में 2019 तक वाई-फाई सेवा शुरू करने के लिए एक सप्ताह के भीतर निविदा आमंत्रित करेगा जिसके बाद इस कार्य का ठेका दे दिया जायेगा. यह परियोजना करीब 3,700 करोड़ रुपये की है. दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि, सरकार को इस परियोजना के तहत इस साल के अंत तक एक लाख ग्राम पंचायतों में करीब एक हजार मेगाबिट प्रति सेकेंड (एक जीबीपीएस) की ब्राडबैंड सेवा शुरू करने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ‘निविदा की विस्तृत शर्तों को इस सप्ताह अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसे जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा. एक साल में एक लाख ग्राम पंचायतों में तथा शेष में 2019 में वाई-फाई सेवाएं शुरू करने की योजना है.’

यह भी पढ़ें : रिलायंस जियो (Jio) का आरोप, बैन के बावजूद एयरटेल (Airtel) प्री-पेड कश्मीर में कर रहा है काम

एक जीबीपीएस की स्पीड में एक आम बॉलीवुड सिनेमा के बराबर का वीडियो करीब दो सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है. उल्लेखनीय है कि सरकार की योजना 2022 तक नियमित इंटरनेट उपलब्धता 30 करोड़ से बढ़कर 70 करोड़ लोगों तक पहुंचाने की है.

VIDEO : क्या 2जी पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए आंकड़े?​


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telecom Department
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com