नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने बृहस्पतिवार को उपयोगकर्ताओं को गलत इरादे से किये जाने वाले फोन कॉल को लेकर आगाह किया. उन्हें वैसे कॉल से सतर्क रहने को कहा गया है, जिसमें ‘स्टार 401 हैसटैग' (*401#) डायल करने के बाद किसी अज्ञात नंबर पर फोन करने को कहा जाता है.
इससे जालसाजों को सभी संबंधित उपयोगकर्ता के ‘इनकमिंग कॉल' प्राप्त करने की अनुमति मिल जाती है और इसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है. यदि कोई उपयोगकर्ता ‘स्टार 401 हैसटैग' डायल करने के बाद अगर किसी अज्ञात नंबर पर कॉल करता है तो इससे उपयोगकर्ता के मोबाइल पर जो भी फोन आएंगे, वह कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के फोन पर ‘फॉरवार्ड' हो जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विभाग ने नागरिकों को गलत इरादे से किये जाने वाले ऐसे इनकमिंग कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है, जिसमें उन्हें ‘स्टार 401 हैसटैग' डायल करने और उसके बाद किसी अज्ञात मोबाइल नंबर को डायल करने के लिए कहा जाता है.
बयान के अनुसार, यह नागरिकों के मोबाइल पर आने कॉल को अज्ञात मोबाइल नंबर पर बिना शर्त कॉल फॉरवर्डिंग को चालू करता है. इससे जालसाजों को सभी इनकमिंग कॉल प्राप्त करने की अनुमति मिलती है और इसका उपयोग धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है.
दूरसंचार विभाग ने गड़बड़ी के तौर-तरीकों के बारे में बताते हुए कहा कि एक जालसाज एक दूरसंचार ग्राहक को कॉल करेगा और उनके दूरसंचार सेवा प्रदाता से ग्राहक सेवा प्रतिनिधि या तकनीकी सहायता कर्मचारी बताएगा.
इसके बाद गड़बड़ी करने वाला कहता है कि या तो उनके सिम कार्ड में कोई समस्या है या नेटवर्क या सेवा की गुणवत्ता से संबंधित कुछ दिक्कत है. फिर, ग्राहक को समस्या को ठीक करने के लिए एक विशिष्ट कोड डायल करने के लिए कहा जाता है. कोड आमतौर पर ‘स्टार 401 हैसटैग' से शुरू होता है और उसके बाद एक मोबाइल नंबर आता है.
एक बार ऐसा हो जाने पर, संबंधित मोबाइल नंबर पर बिना शर्त कॉल ‘फॉरवर्डिंग' चालू हो जाती है.
दूरसंचार विभाग ने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाता कभी भी अपने ग्राहकों को ‘स्टार 401 हैसटैग' डायल करने के लिए नहीं कहते हैं. नागरिकों को सलाह दी है कि वे कॉल फॉरवार्डिंग के लिए अपने मोबाइल फोन की सेटिंग्स की जांच करें और यदि ‘स्टार 401 हैसटैग' डायल करके कॉल ‘फॉरवार्डिंग' की सुविधा दी गयी है तो उसे तुरंत बंद करे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं