विज्ञापन

पति की मौत का सदमा बना काल, बच्‍चों की हत्‍या के बाद मां ने खुद भी दे दी जान

परिवार के सदस्यों का कहना है कि ममता गहरे सदमे में थीं और इस दुख से उबरने के लिए संघर्ष कर रही थीं. दुर्घटना के बाद से वह ज्यादातर बच्चों के साथ घर पर ही रहती थीं. 

पति की मौत का सदमा बना काल, बच्‍चों की हत्‍या के बाद मां ने खुद भी दे दी जान
  • तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जुल्कल गांव में एक मां ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली.
  • परिवार के मुखिया प्रवीण की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ममता अपने बच्चों के साथ गहरे सदमे में थीं.
  • घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब ममता ने घर में अपने बच्चों की हत्या की और आत्महत्या कर ली.

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. जुल्कल गांव में एक मां ने अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद ने भी जान दे दी. करीब दो महीने पहले ही परिवार के मुखिया प्रवीण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद ही उनकी पत्नी ममता अपने दो बच्चों 5 साल के मणिकांत और 4 साल के प्रणयश्री के साथ रह रही थीं. 

परिवार के सदस्यों का कहना है कि ममता गहरे सदमे में थीं और इस दुख से उबरने के लिए संघर्ष कर रही थीं. दुर्घटना के बाद से वह ज्यादातर बच्चों के साथ घर पर ही रहती थीं. 

ये भी पढ़ें: वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर... कर्नाटक में पति और सुसरालवालों के उत्‍पीड़न से परेशान महिला ने की आत्‍महत्‍या

पड़ोसियों ने शक के बाद पुलिस को दी सूचना

यह घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है, जब ममता ने कथित तौर पर घर में अपने दोनों बच्चों की हत्या कर दी. इसके तुरंत बाद उसने भी आत्महत्या कर ली. 

घर से किसी तरह की कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने घर का दरवाजा तोड़ा. पुलिस को घर के अंदर तीनों के शव मिले. 

ये भी पढ़ें: पति के बिना नहीं जीना... बेंगलुरु में गीजर गैस लीक से पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद महिला ने की आत्महत्या
 

पुलिस ने शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

जिले के एसपी परितोष पंकज ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है. 
 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Mother Kills Two Children, Mother Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com