तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के जुल्कल गांव में एक मां ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली. परिवार के मुखिया प्रवीण की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ममता अपने बच्चों के साथ गहरे सदमे में थीं. घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई, जब ममता ने घर में अपने बच्चों की हत्या की और आत्महत्या कर ली.