विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2018

तेलंगाना में स्थानीय निकाय प्रमुख ने जमीन विवाद को लेकर महिला की छाती पर मारी लात

तेलंगाना में टीआरएस के एक सत्तारूढ़ जन प्रतिनिधि ने निजामाबाद जिले में भूमि विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर पहले छाती पर लात मारी और जब महिला गिर गई तो उसको लातों से मारा.

तेलंगाना में स्थानीय निकाय प्रमुख ने जमीन विवाद को लेकर महिला  की छाती पर मारी लात
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में भूमि विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर छाती पर लात मारी
हैदराबाद: तेलंगाना में टीआरएस के एक सत्तारूढ़ जन प्रतिनिधि ने निजामाबाद जिले में भूमि विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर पहले छाती पर लात मारी और जब महिला गिर गई तो उसको लातों से मारा. इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है.

राहुल ने ट्वीट किया दलित बच्चों की पिटाई का वीडियो, बोले-BJP/RSS की ज़हरीली राजनीति का विरोध जरूरी

वीडियो में धरपल्ली मंडल (ग्रामीण स्थानीय निकाय) के प्रमुख आई गोपी को एक महिला पर लात बरसाते देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने उसे अपनी चप्पल से मारा था. पुलिस ने बताया कि यह मामला भूमि की बिक्री से जुड़े विवाद का है. उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर गोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. वहीं, गोपी ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है. 

बीजेपी विधायक ने थाने में कॉन्स्टेबल को पीटा फिर दी जान से मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद

शिकायत में महिला ने कहा कि पिछले साल गोपी ने उसे 33.72 लाख रुपये में एक भूखंड बेचा था. इसपर एक मकान भी था. हालांकि , इलाके में भूमि का मूल्य बढ़ने के बाद और 50 लाख रुपये की मांग की. उन्होंने अब तक महिला को प्रापर्टी नहीं सौंपी और उसे धमकी दे रहे थे. 

दिल्ली के तुगलकाबाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, इलाके के दबंग कांग्रेस नेता पर आरोप

पुलिस ने बताया कि महिला प्रापर्टी सौंपने की मांग करने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ गोपी के घर गई वहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई जिसके बाद महिला ने गोपी को कथित तौर पर अपनी चप्पल से मारा. उन्होंने बताया कि इसके बाद गोपी ने महिला को लातों से मारा. 

VIDEO: राजकोट में पीट-पीटकर दलित की हत्या
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Local Body Chief, Land Dispute
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com