विज्ञापन

शबरी एक्सप्रेस में पत्नी के सामने पति और उसकी प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों अस्पताल में भर्ती

सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गांधी अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस को संदेह है कि दोनों ने पारिवारिक और रिश्तों में चल रही टेंशन की वजह से यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

शबरी एक्सप्रेस में पत्नी के सामने पति और उसकी प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों अस्पताल में भर्ती

Telangana News: शबरी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय पत्नी के सामने पति और उसकी प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर कथित तौर पर जान देने की कोशिश की. इस घटना के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई. GRP के अनुसार, दोनों यात्रियों को तुरंत गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. यह घटना तेलंगाना के सिकंदराबाद के बाहरी इलाके में चेर्लापल्ली रेलवे स्टेशन के पास की है. पुलिस ने पुरुष की पहचान श्रीकाकुलम जिले के छपरा गांव के रहने वाले सिरिश के तौर पर की है, जो सुलोचना के पति हैं.

पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ कोयंबटूर चला गया था पति

जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि सिरिश का उसी गांव की एक और शादीशुदा महिला नीलावेनी के साथ कथित तौर पर एक्स्ट्रा-मैरिटल संबंध है. बताया जा है कि पति अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ कोयंबटूर चला गया था और कुछ समय से दोनों वहीं रह रहे थे. उनके ठिकाने का पता चलने के बाद पत्नी सुलोचना कोयंबटूर गईं और कथित तौर पर उन दोनों को गांव लौटने के लिए कहा. तीनों श्रीकाकुलम लौटने के लिए शबरी एक्सप्रेस में सवार हुए. 

बेहोश होकर गिरे

GRP के अनुसार, जब ट्रेन सिकंदराबाद पहुंच रही थी, तब सिरिश और नीलावेनी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. कोच के अंदर दोनों को गिरते हुए देखकर दूसरे यात्रियों ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी.

गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने दोनों को इमरजेंसी मेडिकल केयर के लिए हैदराबाद के गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों द्वारा दोनों की हालत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है. फिलहाल सिकंदराबाद GRP ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: तेलंगाना: पत्नी ने पति को लगा दिया टॉयलेट क्लीनर वाला इंजेक्शन, मौत; पहले छत से दिया था धक्का


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad News, Telangana News, Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com