विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2024

"अब तो नहीं चिढ़ेंगे..." : 'मछली' विवाद के बाद तेजस्वी यादव ने संतरा खाते हुए नया वीडियो किया शेयर

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीती रात इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हैलो दोस्तों, आज हेलीकॉप्टर में हमने संतरा पार्टी की थी. आपको इसके रंग से चिढ़ तो नहीं होगी, है ना?"

"अब तो नहीं चिढ़ेंगे..." : 'मछली' विवाद के बाद तेजस्वी यादव ने संतरा खाते हुए नया वीडियो किया शेयर
तेजस्वी यादव ने बताया कि जनता ने उन्हें ये संतरे दिए हैं.
नई दिल्ली:

नवरात्रि के दौरान फिश खाते हुए वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपने नए हेलीकॉप्टर वीडियो के साथ आ गए हैं और इस वीडियो में वह संतरे खाते हुए नजर आ रहे हैं. आरजेडी नेता ने बीती रात इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "हैलो दोस्तों, आज हेलीकॉप्टर में हमने नारंगी पार्टी की थी. Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे?" 

बता दें कि नारंगी रंग बीजेपी से जोड़कर देखा जाता है जो लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में से एक है. चुनाव प्रचार के बीच हेलीकॉप्टर में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के साथ पूर्व मंत्री मुकेश सहानी भी मौजूद थे. सहानी ने वीडियो में कहा, "आज हम संतरे खा रहे हैं. बीजेपी को कहीं इससे भी तो कोई आपत्ति नहीं होगी. वो इसे भी कहीं धर्म के एंगल से न जोड़ दें. तो क्या हम ऐसे में कुछ खाएं या पिए नहीं? वो कहेंगे ये हमारा भवगा रंग है, ये आपका नहीं है लेकिन यह हमारा भी है. अगर यह खाने की चीज़ है तो हम इसे खाएंगे."

तेजस्वी यादव ने बताया कि जनता ने उन्हें ये संतरे दिए हैं. दोनों को कल इसी तरह के एक वीडियो को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था, जिसमें दोनों हेलीकॉप्टर में मछली के भोजन का आनंद लेते नज़र आ रहे थे. कई इंटरनेट यूजर्स ने उन पर नवरात्रि के दौरान हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया था. बता दें कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु सात्विक आहार का सेवन करते हैं और कई श्रद्धालु व्रत भी रखते हैं.

BJP सांसद गिरिराज सिंह ने भी वीडियो पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव को "मौसमी सनातनी" करार दिया था. बीजेपी नेता ने कहा था, "तेजस्वी यादव एक 'मौसमी सनातनी' हैं जो तुष्टिकरण का पोषण करते हैं. कई लोग, चाहे वे रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी घुसपैठिए, तब यहां आए जब उनके पिता (लालू यादव) सत्ता में थे. वे सनातन का मुखौटा पहनकर तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.'' 

इसके बाद तेजस्वी ने जवाब देते हुए कहा था कि वीडियो 8 अप्रैल का है और नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हुई है. उन्होंने कहा था, "हमने वीडियो को बीजेपी और गोदी मीडिया के फॉलोवर्स का आईक्यू टेस्ट करने के लिए शेयर किया था और हम सही निकले. ट्वीट में दिनाक भी बताया गया है."

देखें Video : 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com