विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2025

ये कैसी सजा! बच्चे के मुंह पर सेलोटेप चिपकाया, टीचर सस्पेंड

UP के लखीमपुर खीरी के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण तिवारी ने एक स्कूल के बच्चों को पीटने और सख्त सजा देने के आरोप में एक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है.

ये कैसी सजा! बच्चे के मुंह पर सेलोटेप चिपकाया, टीचर सस्पेंड
  • UP के लखीमपुर खीरी में एक अध्यापिका सुनीता सैनी को छात्रों को सजा देने के आरोप में निलंबित किया गया है.
  • अध्यापिका ने एक छात्रा के होठों पर सेलोटेप चिपकाकर सजा दी.
  • बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि अध्यापिका ने झूठी शिकायतें कर वरिष्ठ अध्यापिकाओं को बदनाम करने की कोशिश की थी.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खीरी के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण तिवारी ने एक स्कूल के बच्चों को पीटने और सख्त सजा देने के आरोप में एक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है.

निलंबन आदेश में कहा गया है कि अध्यापिका सुनीता सैनी को 12 नवंबर को निलंबित किया गया जब उन्हें एक छात्रा के होठों पर ‘सेलो टेप' चिपकाकर सजा देने का दोषी पाया गया.

झूठी शिकायतें करती थी अध्यापिका

BSA प्रवीण तिवारी ने कहा कि खुद दोषी होने के बावजूद अध्यापिका ने वरिष्ठ अध्यापिकाओं के खिलाफ झूठी शिकायतें भेजकर विभाग को गुमराह करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रहे छात्र के ऊपर चढ़ गई कार, CCTV वीडियो आया सामने

उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, उन्होंने पलिया खंड शिक्षाधिकारी रमन सिंह और जिला समन्वयक रेनू श्रीवास्तव से पूरी जांच करवाई.

जांच रिपोर्ट में क्या मिला?

जांच रिपोर्ट से पता चला कि शिकायत करने वाली अध्यापिका खुद शिक्षा के अधिकार के तहत आचार संहिता का उल्लंघन करने, बच्चों को सजा देने, पढ़ाई का माहौल खराब करने और झूठे आरोप लगाकर अपने वरिष्ठों को गुमराह करने की दोषी थी.

उन्होंने बताया कि दो सदस्यों वाली समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, UP Teache, Teacher Suspend, Teacher Suspend News, Teacher Suspended For Misconduct
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com